5 years ago
नई दिल्ली:
भारत में एक दिन में 2,09,918 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद अब तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या 4.13 करोड़ से अधिक हो गई. आकंड़ों के मुताबिक, 24 घंटे के दौरान 959 संक्रमितों की मौत के बाद मृतकों की कुल संख्या 4,95,050 हो गई. देश में उपचाराधीन रोगियों की संख्या में 53,669 की कमी आई है और अब इनकी तादाद 18,31,268 हो गई है, जो संक्रमितों की कुल संख्या का 4.43 प्रतिशत है. संक्रमण से ठीक होने की दर 94.37 प्रतिशत हो गयी है. देश में दैनिक संक्रमण दर 15.77 प्रतिशत जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 15.75 प्रतिशत रही. आंकड़ों के अनुसार संक्रमण से ठीक होने वाले लोगों की कुल संख्या 3,89,76,122 हो गई है जबकि कोविड-19 मृत्यु दर 1.20 प्रतिशत है.