विज्ञापन
5 years ago
नई दिल्ली:

Coronavirus India Updates: ओमिक्रॉन (Omicron) के खौफ के बीच देश में कोरोना वायरस (Coronavirus) के रोजाना आने वाले मामलों की संख्या में एक बार फिर से तेजी दिखाई दे रही है. पिछले 24 घंटे में देशभर में 13,154 नए COVID-19 मामले दर्ज किए गए हैं, जो बुधवार की तुलना में 43 फीसदी अधिक है. कल देश में 9 हजार से कुछ ज्यादा मामले रिपोर्ट हुए थे. वहीं, पिछले 24 घंटे में 268 मरीजों की संक्रमण के चलते मौत हुई है. अब तक कुल 4,80,860 मरीज जान गंवा चुके हैं. इस बीच, ओमिक्रॉन वेरिएंट के मामले बढ़ने से चिंता और गहरा गई है. कोरोना के नए मामले बढ़ने से एक्टिव केस भी बढ़े हैं. फिलहाल, देश में 82,402 मरीजों का कोरोना का इलाज चल रहा है. यह कुल मामलों का 0.24 प्रतिशत है. मौजूदा समय में रिकवरी रेट 98.38% है. केंद्रीय स्वास्थ्य के मुताबिक, पिछले 24 घंटे के दौरान 7,486 मरीज संक्रमण मुक्त यानी ठीक हुए हैं जबकि अब तक कुल 3,42,58,778 लोग संक्रमण से उभरने में कामयाब हो चुके हैं. डेली पॉजिटिविटी रेट 1.10 प्रतिशत है जबकि वीकली पॉजिटिविटी रेट 0.76 प्रतिशत है. 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Coronavirus India Report, Covid 19 Live Updates, Coronavirus
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com