Coronavirus India Updates: भारत में बुधवार को पिछले 24 घंटों में देश में कोविड के 1,61,386 मामले सामने आए और इस दौरान 1733 लोगों को कोरोना संक्रमण के कारण जान गंवानी पड़ी. पिछले 24 घंटों की बात करें तो इस अवधि में 57,42,659 वैक्सीन डोज दी गई, अब तक कुछ 1,67,29,42,707 वैक्सीन डोज दी जा चुकी हैं. देश में एक्टिव केस वर्तमान में 16,21,603 पर हैं. रिकवरी रेट फिलहाल 94.91 फीसदी है. पिछले 24 घंटे 2,81,109 मरीज ठीक हुए हैं. अब इनकी संख्या बढ़कर 3,95,11,307 हो गई है.
भारत समेत दुनिया भर के 190 से ज्यादा देश कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण से प्रभावित हैं. दुनिया में अब तक 37 करोड़ 80 लाख से अधिक लोग COVID-19 की चपेट में आ चुके हैं. यह वायरस 56 लाख से अधिक लोगों की जिंदगी छीन चुका है. भारत (Coronavirus India Report) में COVID-19 के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. कुल संक्रमितों की संख्या चार करोड़ 14 लाख से अधिक हो चुकी है. दुनिया के कई देशों के साथ-साथ भारत में भी कोविड-19 के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन से संक्रमण के केस भी बढ़ रहे हैं. भारत में कोरोना के खिलाफ टीकाकरण अभियान जारी है.