विज्ञापन
5 years ago
नई दिल्ली:

भारत में कोविड-19 के नए मामलों में लगातार उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है. पिछले 24 घंटे में कोरोना के 40 हजार से कम नए मामले दर्ज किए गए हैं.  भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोनावायरस के 38,667 नए मामले सामने आए हैं. इसके साथ ही कुल संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर अब 3,21,56,493  हो गया है. वहीं, पिछले 24 घंटे यानी एक दिन में 478 कोरोना संक्रमित लोगों की मौत हुई है. देश में कोरोना से मौतों का कुल आंकड़ा बढ़कर 4,30,732 हो गया है.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में एक्टिव केस 4 लाख से नीचे आ गए हैं. देशभर में कुल संक्रमित मामलों का मात्र 1.21 फीसदी ही एक्टिव केस है. फिलहाल देशभर में कुल एक्टिव केस की संख्या 3,87,673 है. देश में रिकवरी रेट फिलहाल 97.45 फीसदी दर्ज की गई है. अब तक देशभर में कुल 3,13,38,088 लोग कोरोना संक्रमण से ठीक हो चुके हैं. पिछले 24 घंटों में 35, 743 लोग कोविड संक्रमण से ठीक हुए हैं.

देश में साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट अभी भी 5 फीसदी से नीचे बरकरार है. फिलहाल यह 2.05 फीसदी दर्ज किया गया है. दैनिक पॉजिटिविटी रेट भी पिछले 19 दिनों से 3 फीसदी से नीचे बना हुआ है. फिलहाल यह 1.73 फीसदी रिकॉर्ड किया गया है.

Here are the LIVE Updates Of India Coronavirus in Hindi:

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Coronavirus Cases India Today, Coronavirus Cases In States, Coronavirus Cases Today, Coronavirus Deaths Today, Covid 19 India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com