महाराष्ट्र में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 5,609 नए मरीजों की पुष्टि हुई और 137 संक्रमितों ने दम तोड़ दिया. सबसे ज्यादा 46 मौतें पुणे क्षेत्र में हुई हैं. राज्य के स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि आज 7,568 मरीज संक्रमण से उबरे हैं. उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र में कुल मामले 63,63,442 हो गए हैं जबकि मृतक संख्या 1,34,201 पहुंच गई है. वहीं संक्रमण से मुक्त होने वाले लोगों की तादाद 61,59,676 हो गई है. अधिकारी के मुताबिक, राज्य में संक्रमण का उपचार करा रहे मरीजों की संख्या 66,123 रह गई है. सोमवार की तुलना में मंगलवार को नए मामलों की संख्या में 1,104 का इजाफा हुआ है जबकि एक दिन पहले 68 मौतें हुई थी और आज 137 संक्रमितों की जान गई है. महाराष्ट्र में संक्रमण से मुक्त होने की दर 96.8 फीसदी है जबकि मृत्यु 2.01 प्रतिशत है.
Here are the Updates on India Coronavirus Cases in Hindi :
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)