विज्ञापन
6 years ago
नई दिल्ली:

Coronavirus Cases in India Updates: दुनिया के तमाम देशों के साथ-साथ भारत में भी कोरोना वायरस (COVID-19) का कहर तेजी से बढ़ता जा रहा है. स्वास्थ्य मंत्रालय (Health Ministry) की ओर से मंगलवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, भारत में कोरोनावायरस मरीज़ों की कुल संख्या 3,43,091 हो गई है और जबकि इस वायरस से अब तक 9,900 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं, पिछले 24 घंटों में कोरोना के 10,667 नए मामले सामने आए हैं और 380 लोगों की जान गई है. हालांकि, राहत की बात यह है कि 1,80,013 मरीज़ कोरोना को मात देने में कामयाब हुए हैं. रिकवरी रेट 52.46 प्रतिशत पर पहुंच गया है. देश के सभी राज्यों से कोरोना मरीज सामने आ रहे हैं. कई राज्य ऐसे भी हैं, जो इस महामारी से मुक्त हो चुके थे लेकिन प्रवासियों के राज्य में दाखिल होने से वह फिर से इस संक्रमण की जद में आ गए. देशभर में चरणबद्ध तरीके से लॉकडाउन से बाहर निकलने के लिए उठाए जा रहे कदमों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज और कल राज्यों के मुख्यमंत्रियों तथा केंद्रशासित क्षेत्रों के प्रशासकों के साथ इस महामारी पर लगाम लगाने के प्रयासों को लेकर चर्चा करेंगे. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Covid-19, Coronavirus, Coronavirus Symptoms
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com