विज्ञापन
6 years ago
नई दिल्ली:

Coronavirus India Updates: भारत में कोरोनावायरस (Coronavirus) का कहर बढ़ता ही जा रहा है. देश में जारी लॉकडाउन (COVID-19 Lockdown) के बावजूद संक्रमितों का आंकड़ा 43 हजार के करीब पहुंच गया है. सोमवार शाम को स्वास्थ्य मंत्रालय (Health Ministry) की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक भारत में कोरोनावायरस संक्रमितों की संख्या 42836 हो गई है. पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2573 नए मामले सामने आए हैं और इस दौरान 83 लोगों की मौत हुई है. वहीं, देश में कोरोना से अब तक 1389 लोगों की मौत हो चुकी है, हालांकि राहत की बात यह है कि 11762 मरीज इस बीमारी को हराने में कामयाब भी हुए हैं. बता दें कि देश में कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए लॉकडाउन को 17 मई तक के लिए बढ़ा दिया गया है. बता दें कि देश में दूसरे चरण का लॉकडाउन तीन मई तक था, लेकिन गृह मंत्रालय ने इसे बढ़ाकर 17 मई तक कर दिया है. हालांकि इसमें कुछ रियायत भी दी गई है.

Coronavirus (COVID-19) Cases in India Updates in Hindi ​:

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Coronavirus, Coronavirus India Update, Lockdown Third Phase
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com