विज्ञापन
This Article is From Sep 22, 2020

पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड एक लाख से ज्यादा ठीक हुए कोरोना मरीज, सक्रिय मामलों की संख्या 10 लाख से नीचे आई

भारत में मंगलवार यानी 22 सितंबर की सुबह तक कोरोनावायरस के कुल मामले 55 लाख के पार हो चुके हैं. बीते 24 घंटों में 74,903 नए मामले सामने आए हैं. इसके साथ ही देश में संक्रमण के कुल मामले 55,62,483 हो चुके हैं.

पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड एक लाख से ज्यादा ठीक हुए कोरोना मरीज, सक्रिय मामलों की संख्या 10 लाख से नीचे आई
भारत में रोजाना ठीक होने वाले मरीजों की संख्या नए संक्रमण के मामलों से ज्यादा ऊपर है. (प्रतीकात्मक तस्वीर)
  • देश में कोरोना के कुल मामले 55 लाख के पार
  • बीते 24 घंटों में 74,903 नए मामले आए
  • 1 दिन में 1,01,468 मरीज ठीक हुए, 45 लाख के पार संख्या
नई दिल्ली:

India Coronavirus Updates: भारत में मंगलवार यानी 22 सितंबर की सुबह तक कोरोनावायरस के कुल मामले 55 लाख के पार हो चुके हैं. बीते 24 घंटों में 74,903 नए मामले सामने आए हैं. इसके साथ ही देश में संक्रमण के कुल मामले 55,62,483 हो चुके हैं. बीते 24 घंटों में 1,053 मौतें हुई हैं, जिसके साथ कुल मौतों का आंकड़ा 88,935 पहुंच गया है.

हां, बीते चौबीस घंटों में रिकॉर्ड एक लाख से ज्यादा यानी 1,01,468 मरीज ठीक हुए हैं. अब तक ठीक होने वाले की कुल संख्या 45 लाख के करीब पहुंच गई है. अब तक कुल ठीक हुए मरीजों की संख्या 44,97,867 है. देश में रिकवरी रेट 80.86% चल रहा है. एक्टिव मरीज़ 17.54% यानी 9,75,681 हैं. डेथ रेट 1.59% और पॉजिटिविटी रेट 8.02% चल रहा है.  पिछले 24 घंटों में 9,33,185 टेस्ट हुए हैं. इसके साथ हीअब तक हुए कुल टेस्ट की संख्या 6,53,25,779 हो गई है.

बता दें कि अकेले सितंबर महीने में अब तक 19,41,238 नए मामले सामने आए हैं. वहीं कुल 17,23,066 लोग ठीक हुए हैं. कुल 24,466 मरीजों की मौत हुई है.

बता दें कि भारत में कुल 236 दिनों में 55 लाख कोरोना मामले सामने आए हैं. देखिए देश में कैसे पांच लाख नए मामले जुड़ने की अवधि लगातार कैसे कम होती गई है-

- 1-5 लाख मामले : 39 दिन

- 5-10 लाख मामले : 20 दिन

- 10-15 लाख मामले: 12 दिन

- 15- 20 लाख मामले : 9 दिन

- 20- 25 लाख मामले : 8 दिन

- 25-30 लाख मामले: 8 दिन

- 30-35 लाख मामले: 7 दिन

- 35-40 लाख मामले: 6 दिन

- 40-45 लाख मामले: 6 दिन

- 45-50 लाख मामले: 5 दिन

- 50- 55 लाख मामले: 6 दिन

Video: ठीक हुए मरीज भी सुरक्षित नहीं? रिसर्च में दोबारा कोरोना संक्रमण की बात

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India Coronavirus Updates, Coronavirus New Cases, Covid-19 Death
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com