
देश में कोविड-19 के एक्टिव केस की संख्या 4302 पहुंच गई है. पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 276 नए मामले दर्ज किए गए हैं. दिल्ली और गुजरात में 64-64 नए मामले सामने आए हैं. उत्तर प्रदेश में 63 और पश्चिम बंगाल में 60 नए केस सामने आए हैं. ये सभी मामले पिछले 24 घंटे में सामने आए हैं. महाराष्ट्र में 16 और राजस्थान में 15 केस मिले हैं.
वहीं पिछले 24 घंटे में 581 मरीज ठीक हुए हैं. अब तक 3281 कोविड-19 के मरीज ठीक हुए हैं. पिछले 24 घंटे में 7 लोगों की कोविड-19 की मौत हुई है. एक 22 साल की लड़की की दिल्ली में मौत हुई है. महाराष्ट्र में 4 मौत हुई है, एक 55 का पुरुष, दूसरा 73 वर्ष का बुजुर्ग व्यक्ति, तीसरा 23 साल की लड़की और चौथा 27 साल के युवक की मौत हुईं है.
तमिलनाडु में 76 साल के बुजुर्ग की मौत हुई है. गुजरात में भी एक मौत हुई है. 1 जनवरी 2025 से अब तक कुल 44 लोगों की मौत हुईं है.
किस राज्य में कितने एक्टिव केस, जानें
राज्य | एक्टिव केस |
केरल | 1373 |
महाराष्ट्र | 510 |
दिल्ली | 457 |
गुजरात | 461 |
पश्चिम बंगाल | 432 |
कर्नाटक | 324 |
तमिलनाडु | 216 |
उत्तर प्रदेश | 201 |
राजस्थान | 90 |
पुडुचेरी | 22 |
आंध्र प्रदेश | 31 |
हरियाणा | 51 |
मध्य प्रदेश | 22 |
ओड़िशा | 18 |
झारखंड | 9 |
गोवा | 8 |
जम्मू-कश्मीर | 6 |
छत्तीसगढ़ | 15 |
पंजाब | 12 |
असम | 8 |
बिहार | 22 |
सिक्किम | 4 |
तेलंगाना | 3 |
उत्तराखंड | 2 |
मिजोरम | 2 |
चंडीगढ़ | 2 |
महाराष्ट्र में अबतक इनते मामले आए सामने
महाराष्ट्र में मंगलवार को कोविड-19 से जुड़ी दो और मौतें दर्ज की गईं, जिससे जनवरी से राज्य में मौतों का आंकड़ा 14 पहुंच गया है. स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, मृतकों में से एक को क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज (सीओपीडी) और क्रॉनिक ब्रोंकाइटिस के साथ-साथ कार्डियक अतालता का इतिहास था. अब तक दर्ज की गई 14 मौतों में से ज़्यादातर लोग सह-रुग्णता वाले थे. ज़्यादातर सक्रिय मामलों में संक्रमण की गंभीरता हल्की रही है.
साल की शुरुआत से लेकर अब तक राज्य भर में 12,880 कोविड-19 टेस्ट किए गए हैं, जिनमें से 959 सैंपल पॉजिटिव पाए गए. कुल 435 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 3 जून तक 510 मामले सक्रिय हैं. अकेले मंगलवार को पूरे महाराष्ट्र में कोविड-19 के 86 नए मामले सामने आए.
अब तक, मुंबई में 26, ठाणे में 9, नवी मुंबई में 6, कल्याण-डोंबिवली नगरनिगम में एक, उल्हासनगर में 1, नासिक में 4, पुणे में 3, पुणे नगर निगम में 24, पिंपरी-चिंचवाड़ नगर निगम में 3, कोल्हापुर नगर निगम में 2, सांगली में 1, सांगली नगर निगम में 4, नागपुर नगर निगम में 2 मामले सामने आए हैं. जनवरी से अब तक मुंबई में कोविड-19 के कुल 509 मामले सामने आए हैं.
राज्य स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि वे स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं और जरूरत पड़ने पर सभी जिलों में सक्रिय निगरानी और इलाज की व्यवस्थाएं तुरंत बढ़ाई जाएंगी. नागरिकों से भी अपील की गई है कि वे भीड़भाड़ से बचें, बुखार या खांसी के लक्षण होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें और कोरोना टेस्ट कराएं.
हालांकि, इस बार संक्रमण की गंभीरता कम बताई जा रही है, लेकिन मई महीने में मामलों में अचानक आए उछाल और अब तक हुई 14 मौतें दिखाती हैं कि कोविड का खतरा पूरी तरह टला नहीं है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं