केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान (Arif Mohammed Khan) ने सोमवार को मुख्यमंत्री पिनरायी विजयन (Pinarayi Vijayan) पर उन्हें शारीरिक रूप से चोट पहुंचाने की ‘साजिश' रचने का आरोप लगाते हुए उनकी आलोचना की. आरिफ मोहम्मद खान (Arif Mohammed Khan) ने यह गंभीर आरोप ऐसे वक्त लगाया जब उनके वाहन को मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) की छात्र शाखा स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) के कार्यकर्ताओं ने कथित तौर पर उस समय टक्कर मार दी, जब वह दिल्ली जाने के लिए तिरुवनंतपुरम अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट जा रहे थे.
केरल के राज्यपाल ने लगाए गंभीर आरोप
नाराज दिख रहे राज्यपाल अपनी कार से बाहर निकले और मीडिया से कहा कि यह मुख्यमंत्री विजयन (Pinarayi Vijayan) हैं, जिन्होंने उन्हें शारीरिक रूप से चोट पहुंचाने के लिए लोगों को भेजने की ‘साजिश' रची है. खान ने यह भी कहा कि राज्य में संवैधानिक तंत्र ध्वस्त होता दिख रहा है. आरिफ मोहम्मद खान (Arif Mohammed Khan) ने कहा, ''क्या यह संभव है कि अगर किसी मुख्यमंत्री का कार्यक्रम चल रहा हो तो वहां प्रदर्शनकारियों वाली कारों को जाने की इजाजत दी जाएगी? क्या वे (पुलिस) किसी को भी मुख्यमंत्री की कार के पास आने की इजाजत देंगे? यहां प्रदर्शनकारियों की गाड़ियां खड़ी थीं और पुलिस ने उन्हें धक्का देकर अपनी गाड़ियों में डाल दिया और वे भाग गए.''
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
'सड़कों पर 'गुंडों' ने कब्जा कर लिया है'
उन्होंने दावा किया, ''मैं स्पष्ट रूप से कह रहा हूं कि यह मुख्यमंत्री हैं, जो साजिश कर रहे हैं और मुझे शारीरिक रूप से चोट पहुंचाने के लिए इन लोगों को भेज रहे हैं. तिरुवनंतपुरम की सड़कों पर 'गुंडों' ने कब्जा कर लिया है.''
'वाहन पर दोनों तरफ से प्रहार किया'
राज्यपाल ने कहा कि अगर मुख्यमंत्री विजयन किसी बात पर उनसे असहमत हैं, तो इसका मतलब यह नहीं है कि मार्क्सवादी दिग्गज नेता को उन्हें शारीरिक रूप से चोट पहुंचाने के लिए साजिश रचनी चाहिए. उन्होंने संवाददाताओं को बताया कि प्रदर्शनकारियों ने न केवल उनके सामने काले झंडे लहराए, बल्कि उनके वाहन पर दोनों तरफ से प्रहार भी किया. आरिफ मोहम्मद खान ने कहा, ''फिर मैं अपनी कार से उतर गया. फिर वे भागे क्यों? वे सभी एक कार में बैठे थे, इसका मतलब पुलिस को पता था. लेकिन जब मुख्यमंत्री का निर्देश हो तो बेचारी पुलिस क्या करेगी?''
राजभवन के एक सूत्र के अनुसार, खान को तीन स्थानों पर काले झंडे दिखाए गए और इनमें से दो स्थानों पर उनकी कार को टक्कर मारी गई. दूसरी ओर, पुलिस ने कहा कि राज्यपाल के वाहन को एसएफआई कार्यकर्ताओं ने केवल एक स्थान पर रोका और छात्र संगठन के सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इस बीच, कांग्रेस, उसके नेतृत्व वाले विपक्षी गठबंधन संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चे और भारतीय जनता पार्टी ने भी राज्यपाल पर कथित हमले के पीछे विजयन का हाथ होने का आरोप लगाया.
ये भी पढ़ें- सुखदेव गोगामेड़ी हत्याकांड में हुई महिला की गिरफ्तारी, जानिए शूटर से क्या है कनेक्शन?
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं