विज्ञापन
This Article is From Dec 19, 2024

झूठा नैरेटिव बनाने की कोशिश, कांग्रेस का ये राहुल बचाओ अभियान... अंबेडकर विवाद पर बोले राजीव चंद्रशेखर

कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा अब लोगों के सामने आ चुका है. संविधान के बारे में कांग्रेस का रवैया अब सबके सामने है और जब यह पर्दाफाश हो गया है, तो वह इसे छुपाने के लिए राजनीतिक ड्रामा कर रहे हैं.

झूठा नैरेटिव बनाने की कोशिश, कांग्रेस का ये राहुल बचाओ अभियान... अंबेडकर विवाद पर बोले राजीव चंद्रशेखर
(फाइल फोटो)
नई दिल्ली:

संसद में डॉ. भीमराव अंबेडकर को लेकर दिए बयान पर विपक्ष गृहमंत्री अमित शाह को घेर रहा है. जबकि शाह ने खुद कहा कि उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया गया है. पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर के मुताबिक कांग्रेस ड्रामा कर रही है. आईएएनएस से बात करते हुए भाजपा नेता ने कहा, "हम सब जानते हैं कि कांग्रेस पार्टी की राजनीति झूठ और गलत नैरेटिव पर आधारित है. पहले भी उन्होंने अमित शाह के एक वीडियो को तोड़ मरोड़ कर गलत संदेश फैलाने की कोशिश की थी". 

कांग्रेस संविधान के बारे में झूठ बोलने की कर रही है कोशिश

अब वह इसी तरह का झूठा नैरेटिव बनाने की कोशिश कर रहे हैं. कांग्रेस पार्टी संविधान के बारे में झूठ बोलने की कोशिश कर रही है और इसने संविधान को तोड़ने की कई बार कोशिश की है. कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा अब लोगों के सामने आ चुका है. संविधान के बारे में कांग्रेस का रवैया अब सबके सामने है और जब यह पर्दाफाश हो गया है, तो वह इसे छुपाने के लिए राजनीतिक ड्रामा कर रहे हैं.

चंद्रशेखर ने इसे राहुल बचाओ अभियान करार दिया

चंद्रशेखर ने इसे राहुल बचाओ अभियान करार दिया और कहा कि यह राजनीतिक ड्रामा केवल राहुल गांधी की रक्षा करने के लिए चलाया जा रहा है, न कि डॉ. अंबेडकर और संविधान के सम्मान के लिए. कांग्रेस पार्टी अब संविधान और डॉ. अंबेडकर के नाम पर राजनीति करने की कोशिश कर रही है, जबकि असल में यह उनका प्रयास है ताकि लोग उनसे यह न पूछें कि वह पिछले 75 वर्षों में संविधान के बारे में किस तरह से बात करते आए हैं और उन्होंने संविधान के साथ क्या किया है.

राजीव चंद्रशेखर ने उठाया ये सवाल

राजीव चंद्रशेखर ने यह भी सवाल उठाया कि कांग्रेस पार्टी का यह नया नैरेटिव क्यों शुरू किया गया है? जब संसद में संविधान पर हो रही बहस के दौरान उनके इतिहास का पर्दाफाश हो गया था. उनका कहना था कि कांग्रेस इस विवाद को बढ़ाकर अपनी छवि सुधारने और विपक्षी दलों के सवालों से ध्यान भटकाना चाहती है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajeev Chandrashekhar, Amit Shah, Ambedkar Row, Ambedkar Vivad, Congress
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com