कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी अस्पताल में भर्ती.
नई दिल्ली:
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) गुरुवार को दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती हुईं, जहां उनकी सेहत की नियमित जांच की जाएगी. अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को शाम करीब सात बजे नियमित जांच के लिए भर्ती कराया गया.
उन्होंने कहा, 'सोनिया की हालत स्थिर है.' गौरतलब है कि सोनिया गांधी ने आज सुबह ही पार्टी के राज्यसभा सदस्यों के साथ वीडियो कांफ्रेंस के साथ बैठक भी की.
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Sonia Gandhi, Ganga Ram Hospital, Congress