गंगा विलास नामक दुनिया के सबसे लंबे रिवर क्रूज का उद्घाटन करते हुए, पीएम नरेंद्र मोदी ने इसे "भारत में पर्यटन का एक नया युग" करार दिया. लेकिन दिग्गज कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने इसे "गंदा" करार दिया है. ट्विटर पर कांग्रेस नेता ने कहा कि यह सेवा भारत के राष्ट्रीय जलीय स्तनपायी को भी खतरे में डाल देगी. "उन्होंने कहा कि अमीरों को छोड़कर कौन प्रति रात 50 लाख रुपये खर्च कर सकता है? गंगा अभी भी न तो निर्मल है और न ही अविरल. अब यह तमाशा भारत के राष्ट्रीय जलीय स्तनपायी - गंगा डॉल्फिन को भी खतरे में डाल देगा."
Correction: Rs. 50,000 per night https://t.co/5BDsLCwlzo
— Jairam Ramesh (@Jairam_Ramesh) January 16, 2023
हालांकि बाद में उन्होंने अपने ट्वीट को सही किया जिसमें क्रूज के प्रति रात्रि शुल्क गलत लिखा गया था. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को वाराणसी से गंगा नदी क्रूज को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. 51-दिवसीय क्रूज, जिसे दुनिया की सबसे लंबी नदी क्रूज के रूप में पेश किया जा रहा है, उसके 1 मार्च को असम के डिब्रूगढ़ में अपने अंतिम गंतव्य तक पहुंचने की उम्मीद है. पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से क्रूज को वर्चुअली हरी झंडी दिखाते हुए कहा, "गंगा नदी पर दुनिया की सबसे लंबी रिवर क्रूज सेवा की शुरुआत एक ऐतिहासिक क्षण है, यह भारत में पर्यटन के एक नए युग की शुरुआत करेगा."
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
क्रूज जहाज, एमवी गंगा विलास, वाराणसी से रवाना होने पर 51 दिनों में 3,200 किलोमीटर की दूरी तय करेगा. जो कि डिब्रूगढ़ में अपनी यात्रा समाप्त करने से पहले 27 नदी और कई राज्यों को पार करेगा. जिसके जरिए राष्ट्रीय उद्यानों, नदी घाटों, और बिहार में पटना, झारखंड में साहिबगंज, पश्चिम बंगाल में कोलकाता, बांग्लादेश में ढाका और असम में गुवाहाटी जैसे प्रमुख शहरों सहित 50 पर्यटन स्थलों की सैर कर सकेंगे. इस क्रूज में सभी लक्जरी सुविधाओं से युक्त तीन डेक, 36 पर्यटकों की क्षमता वाले 18 सुइट हैं. इस क्रूज की पहली यात्रा पर स्विट्जरलैंड के 32 पर्यटक रवाना हुए हैं.
ये भी पढ़ें : दिल्ली-यूपी समेत उत्तर भारत में अभी और सताएगी ठंड, शीतलहर को लेकर येलो अलर्ट
ये भी पढ़ें : Petrol-Diesel Price Today : पेट्रोल-डीजल के नए रेट हुए अपडेट, आप भी जानिए अपने शहर में क्या है दाम
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं