- राहुल गांधी को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया.
- प्रियंका गांधी ने कहा, "वे कायर हैं. वे डरे हुए हैं. हम उनसे नहीं डरते. वे हमसे डरते हैं"
- कांगेस ने पीएम कार्यालय को सौंपी तीन मांगें
नई दिल्ली: दिल्ली में पीएम आवास के पास धरने पर बैठे राहुल गांधी समेत तमाम कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. उच्च सूत्रों ने सरकार के हवाले से बताया कि प्रधानमंत्री आवास के बाहर धरना एक खतरनाक परंपरा है. यह सुरक्षा से खिलवाड़ है. ये लोकतंत्र में द्वेषपूर्ण व्यवहार है. कांग्रेस की इस पूरे मामले में तीन प्रमुख मांगे हैं, जो प्रधानमंत्री कार्यालय के मंत्री को सौंपी गई हैं.
कांग्रेस की तीन प्रमुख मांगें
1. केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को तत्काल इस्तीफा देना चाहिए.
2. परीक्षा अनियमितताओं को रोकने और छात्रों के भविष्य की रक्षा करने में केंद्र सरकार की विफलता पर संसद में व्यापक चर्चा होनी चाहिए.
3. 20 जुलाई को दिल्ली में छात्रों के खिलाफ दर्ज सभी एफआईआर तत्काल वापस ली जानी चाहिए.
राहुल-प्रियंका समेत कई नेताओं को हिरासत में लिया
लोक कल्याण मार्ग पर विपक्षी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ प्रदर्शन कर रहे लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया. कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा को भी पुलिस ने हिरासत में लिया. दिल्ली पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के दौरान कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, "वे कायर हैं. वे डरे हुए हैं. हम उनसे नहीं डरते. वे हमसे डरते हैं."
न्याय मिलने तक जारी रहेगा आंदोलन
कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा, "हम सभी देश के छात्रों के लिए लड़ रहे हैं। हमें न्याय चाहिए। हम चाहते हैं कि संसद में इस पर चर्चा हो...यहां 100 से ज़्यादा सांसद मौजूद हैं. किसी को भी गिरफ्तारी से डर नहीं है. यह आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक न्याय नहीं मिल जाता."
यह भी पढ़ें- राहुल गांधी बात से पलट गए; मंत्री जितेंद्र सिंह बोले- चर्चा की मांग मानी तो दूसरी बात जोड़ दी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं