विज्ञापन
This Article is From Jan 22, 2013

पूर्ति समूह में पैसा लगाने वाली सभी कंपनियां फर्जी

पूर्ति समूह में पैसा लगाने वाली सभी कंपनियां फर्जी
Quick Reads
Summary is AI generated, newsroom reviewed.
पूर्ति समूह में पैसा लगाने वाली कंपनियां फर्ज़ी पाई गईं। ऐसी 24 कंपनियों की आयकर विभाग ने छानबीन की। 11 कंपनियों के दफ़्तरों पर आयकर टीम पहुंची। लेकिन सारी कंपनियां फ़र्ज़ी पाई गईं।
नई दिल्ली: आयकर महकमा मुंबई में दिनभर बीजेपी अध्यक्ष नितिन गडकरी के पूर्ति समूह की छानबीन में जुटा रहा।

पूर्ति समूह में पैसा लगाने वाली कंपनियां फर्ज़ी पाई गईं। ऐसी 24 कंपनियों की आयकर विभाग ने छानबीन की। 11 कंपनियों के दफ़्तरों पर आयकर टीम पहुंची। लेकिन सारी कंपनियां फ़र्ज़ी पाई गईं।

इससे पूर्व भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी ने अपना पक्ष रखने के लिए आयकर विभाग से और समय मांगा था, जिन्हें विभाग ने पूर्ति समूह की कंपनियों में कथित संदिग्ध निवेश के संबंध में जांच को लेकर उन्हें सोमवार को अपने समक्ष पेश होने को कहा था।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि गडकरी ने पार्टी कार्यों में व्यस्तता को लेकर अधिकारियों के समक्ष पेश होने में अपनी असमर्थता जताई। उन्होंने पेश होने के लिए नया समय दिए जाने की मांग की थी। सूत्रों ने बताया कि गडकरी को अब एक फरवरी को पेश होने के लिए कहा गया है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
पूर्ति समूह, Purti Group, फर्जी कंपनियां, Fake Companies, Nitin Gadkari, नितिन गडकरी
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com