विज्ञापन

बाथरूम के अंदर से आ रही थीं अजीबोगरीब आवाजें, टॉयलेट सीट तोड़कर देखा तो न‍िकला 6 फीट लंबा कोबरा

गुरुग्राम के गाड़ौली कलां गांव में एक घर में टॉयलेट सीट के नीचे 6 फीट लंबा स्पेक्टेकल्ड कोबरा छ‍िपा म‍िला.

बाथरूम के अंदर से आ रही थीं अजीबोगरीब आवाजें, टॉयलेट सीट तोड़कर देखा तो न‍िकला 6 फीट लंबा कोबरा
टॉयलेट सीट से न‍िकला कोबरा.

गुरुग्राम में एक घर के बाथरूम में बनी टॉयलेट सीट के अंदर से लगातार अजीबोगरीब आवाजें आ रही थीं. पर‍िवार के लोग कुछ समझ नहीं पा रहे थे. सांप या क‍िसी अन्‍य जीव की आवाज होने के शक में वाइल्डलाइफ कंजर्वेटर से संपर्क क‍िया गया. वाइल्डलाइफ कंजर्वेटर ने टॉयलेट सीट को ध्‍यान से बजाकर देखा तो आवाज तेज हो गई. टॉयलेट सीट को तोड़ा गया तो सभी सभी की आंखें खुली की खुली रह गईं. बेहद संकरी जगह में 6 फीट लंबा जहरीला 'स्पेक्टेकल्ड कोबरा' छिपा बैठा था. कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने सांप को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया. टॉयलेट सीट से कोबरा सांप न‍िकलने का वीड‍ियो सोशल मीड‍िया पर भी वायरल है. 

मामला गुरुग्राम के गाड़ौली कलां गांव का है. यह एक घर में टॉयलेट सीट के नीचे 6 फीट लंबा स्पेक्टेकल्ड कोबरा छ‍िपा म‍िला. दरअसल, घर के बाथरूम में बनी टॉयलेट सीट के भीतर से लगातार फुंकारने की आवाजें आ रही थीं. परिवार काफी समय से खौफ के साये में था, क्योंकि सांप नजर नहीं आ रहा था. सूचना मिलने पर वन्यजीव संरक्षण कर्मी (वाइल्डलाइफ कंजर्वेटर) अनिल गंडास मौके पर पहुंचे. जब टॉयलेट सीट को ध्यान से बजाकर देखा गया तो फुंकार की आवाज तेज हुई. इसके बाद सीट को तोड़ा गया, जहां बेहद संकरी जगह में करीब 6 फीट लंबा अत्यंत विषैला 'स्पेक्टेकल्ड कोबरा' छिपा बैठा था. कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने सांप को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया. 

बढ़ते शहरीकरण से रिहायशी इलाकों में बढ़ रहे हैं सांप 

अनिल गंडास ने बताया कि बढ़ते शहरीकरण और लगातार निर्माण कार्यों के कारण जंगलों व खेतों का तेजी से कटाव हो रहा है. प्राकृतिक आवास और भोजन के सीमित होने की वजह से सांप चूहों और भोजन की तलाश में अब सीधे रिहायशी कॉलोनियों और घरों का रुख कर रहे हैं. यही वजह है कि पिछले कुछ महीनों में सांपों के घरों में घुसने के मामलों में भारी इजाफा हुआ है. 

सावधानी बरतने और सीधे अस्पताल जाने की अपील 

मॉनसून के मौसम को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है. उन्होंने बताया कि बारिश के दिनों में केवल अगस्त महीने में ही करीब 70 और बीते तीन महीनों में 200 से अधिक सांपों का रेस्क्यू किया जा चुका है. लोगों को रात में जमीन पर सोने से बचने, बिस्तर पर मच्छरदानी लगाने और भोजन को खुला न छोड़ने की सलाह दी गई है ताकि चूहे आकर्षित न हों. इसके अलावा, सांप के काटने की स्थिति में झाड़-फूंक या देसी इलाज के चक्कर में पड़ने के बजाय तुरंत अस्पताल पहुंचकर एंटी-वेनम लेने की अपील की गई है, ताकि समय रहते जान बचाई जा सके. 

यह भी पढ़ें-  घर के गार्डन में भूलकर भी न लगाएं ये 4 पौधे, खिंचे चले आ सकते हैं सांप

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cobra Snake, Cobra In Toilet, Snake Video Viral, Gurugram News, Snake Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com