विज्ञापन

बंगाल में 400 काउंटरों पर माछ-भात खिलाएगी शुभेंदु सरकार, ममता ने बीजेपी राज में मछली बैन का फैलाया था डर

पश्चिम बंगाल की शुभेंदु सरकार ने माछ-भात को लेकर बड़ा फैसला लिया है. सरकार सिर्फ 5 रुपये में माछ-भात मुहैया कराएगी. बंगाल चुनाव के दौरान माछ-भात बड़ा मुद्दा बना था.

बंगाल में 400 काउंटरों पर माछ-भात खिलाएगी शुभेंदु सरकार, ममता ने बीजेपी राज में मछली बैन का फैलाया था डर
  • शुभेंदु सरकार ने राज्यभर में 400 कैंटीनों में माछ-भात पांच रुपये में देने का निर्णय लिया है
  • शुभेंदु अधिकारी ने कल्याणी में बैठक में सब्सिडाइज्ड माछ-भात योजना शुरू करने की घोषणा की है
  • ममता बनर्जी ने चुनाव के दौरान मांस-मछली खाने पर प्रतिबंध लगाने का डर फैलाया था
कोलकाता:

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के दौरान 'माछ-भात' एक बड़ा सियासी मुद्दा बना था. इसे लेकर पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दावा किया था कि अगर बीजेपी सरकार बन जाती है तो माछ-भात को बैन कर दिया जाएगा. लेकिन अब शुभेंदु अधिकारी की सरकार ने माछ-भात को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है. मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने ऐलान किया है कि उनकी सरकार 5 रुपये में माछ-भात मुहैया कराएगी. उन्होंने बताया कि इसके लिए राज्यभर में 400 कैंटीन खोली जाएंगी, जहां सिर्फ 5 रुपये में माछ-भात मिलेगा.

शुभेंदु सरकार का ये फैसला राजनीतिक लिहाज से भी काफी मायने रखता है, क्योंकि बंगाल की संस्कृति में मछली का एक अपना महत्व है. बंगाल में 'माछे-भात बंगाली' कहावत भी चलती है. बंगाल में माछ-भात को सांस्कृतिक पहचान माना जाता है.

अब सरकार ने सिर्फ 5 रुपये में माछ-भात देने का ऐलान किया है. कल्याणी में एक बैठक में सीएम शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि सब्सिडाइज्ड फूड की सुविधा पूरे बंगाल में बनी डेडिकेटेड कैंटीनों में शुरू की जाएगी, जहां 5 रुपये में माछ-भात मिलेगा.

यह भी पढ़ेंः अवैध कब्जा बनाम सियासत... बंगाल में शुभेंदु सरकार बनते ही कैसे शुरू हुआ 'बुलडोजर का खेला'?

क्या है सरकार का प्लान?

बताया जा रहा है कि बंगाल में बीजेपी सरकार बनने के बाद ही शुभेंदु अधिकारी ने इस योजना पर काम शुरू कर दिया था. ममता सरकार में 5 रुपये में अंडा-भात मिलता था, लेकिन अब यहां इतने ही रुपये में मछली को शामिल किया जाएगा. 

बंगाल में ममता सरकार के दौर में सरकारी कैंटीन बनाई गई थीं, जहां दिहाड़ी मजदूर, मजदूर, ऑटो-रिक्शा चलाने वाले और गरीब लोग 5 रुपये में अंडा-भात खा सकते थे. अब राज्य की 400 कैंटीनों में माछ-भात दिया जाएगा.

यह भी पढ़ेंः 'बांग्लादेशी-रोहिंग्याओं को डिपोर्ट करने के लिए बनाए जाएंगे होल्डिंग सेंटर...', सीएम शुभेंदु अधिकारी का बड़ा फैसला

ममता बनर्जी ने किया था दावा

बंगाल में विधानसभा चुनाव के दौरान मछली बड़ा मुद्दा बनी थी. तब टीएमसी चीफ ममता बनर्जी ने मांस-मछली खाने को लेकर डर फैलाया था. 

ममता बनर्जी ने कई चुनावी रैलियों में आरोप लगाया था कि अगर बीजेपी सत्ता में आ गई तो मांस, मछली और अंडा खाने पर बैन लगा देगी. उन्होंने आरोप लगाया था कि बीजेपी वाला अपनी मर्जी का खाना दूसरों पर थोपते हैं.

इसके बाद बीजेपी के तमाम नेताओं ने भरोसा दिलाया था कि ऐसा कुछ नहीं होगा. बीजेपी सांसद रवि किशन ने तो यहां तक कह दिया था कि बंगाल के लोग 4 मई के बाद 4 गुना मछली खाएंगे. उन्होंने कहा था कि जहां-जहां एनडीए सरकार है, वहां से मछली लाकर बंगाल के कुएं-तालाबों में डालेंगे.

यह भी पढ़ेंः तृणमूल कांग्रेस नेताओं के लिए फिलहाल बीजेपी के दरवाजे बंद, लेकिन कब तक?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Suvendu Adhikari, Fish-rice Meals, Fish-rice Meals In West Bengal, Mamata Banerjee, West Bengal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com