लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) के संस्थापक रामविलास पासवान (Ramvilas Paswan) की पहली बरसी पर रविवार को कई दिग्गज नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी. चिराग पासवान (Chirag Paswan) के पटना में श्रीकृष्णपुरी स्थित आवास पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम में तमाम दलों के नेता पहुंचे. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish kumar) इस कार्यक्रम में नहीं पहुंचे. नीतीश कुमार के इस कार्यक्रम में शामिल नहीं होने पर चिराग पासवान के साथ-साथ राजद नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने भी नाराजगी जाहिर की है.
इस मौके पर तेजस्वी यादव ने कहा कि विश्वास ही नहीं हो रहा है कि राम विलास पासवान जी हमारे बीच नहीं हैं. हम ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हैं. ईश्वर उनके परिजनों को.. चिराग जी को बल दे. नीतीश कुमार के कार्यक्रम में न आने पर तेजस्वी यादव ने कहा कि यह उनका निजी फैसला है. लेकिन हम लोगों से वो (नीतीश कुमार) बड़े हैं.. चाचा जैसे हैं.. लेकिन शिष्टाचार दिखना चहिए. तेजस्वी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने भी श्रद्धांजलि दी है, कई पन्नों में उन्होंने लिखा है. लेकिन नीतीश कुमार जी ने एक लाइन में खत्म कर दिया है. हांलाकि हमलोग इसपर राजनीति नहीं करना चाहते.. यह उनका (नीतीश कुमार) व्यक्तिगत फैसला है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
@yadavtejashwi ने पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के पहली पुण्यतिथि पर @NitishKumar के ना आने पर कहा कि वो चाचा जैसे हम लोगों के हैं लेकिन शिष्टाचार दिखना चाहिए @ndtvindia @Anurag_Dwary pic.twitter.com/riC3qbnefx
— manish (@manishndtv) September 12, 2021
वहीं, जब चिराग पासवान से नीतीश कुमार के न आने पर पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनका निमंत्रण स्वीकार नहीं किया. चिराग ने कहा कि उन्हें मिलने का समय नहीं दिया, संभवत: उनके भेजे निमंत्रण पत्र को भी सीएम आवास पर स्वीकार नहीं किया गया. चिराग ने कहा कि उन्हें उम्मीद थी कि मुख्यमंत्री आएंगे, लेकिन वे नहीं आए हैं.
@iChiragPaswan से जब पूछा गया कि क्या उन्होंने @NitishKumar को निमंत्रण दिया हैं तो उनका जवाब था लेकिन उन्हें अंदाज़ा हो गया था कि वो नहीं आयेंगे ।@ndtvindia pic.twitter.com/AjE8Ne7t0w
— manish (@manishndtv) September 12, 2021
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रामविलास पासवान की पहली बरसी पर चिराग पासवान को लिखित संदेश भेजा और रामविलास को श्रद्धांजलि दी. पीएम मोदी ने चिराग पासवान को डेढ़ पन्नों का पत्र लिखा. भाजपा के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद सुशील मोदी, उपेंद्र कुशवाहा समेत तमाम दिग्गज नेताओं ने रामविलास पासवान को श्रद्धांजलि दी है.
रामविलास पासवान केवल दलितों के नेता नहीं, बल्कि समाज के सभी वर्गों का ख्याल रखने वाले संजीदा इंसान थे, इसलिए लोग दलगत भावना से ऊपर उठकर उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुँचे।
— Sushil Kumar Modi (@SushilModi) September 12, 2021
बड़े भाई तुल्य पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. रामविलास पासवान जी की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर उन्हें कोटिशः नमन एवं भावभीनी श्रद्धांजलि। pic.twitter.com/JbvaVhD8dU
— Upendra Kushwaha (@UpendraKushJDU) September 12, 2021
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं