दिल्ली शराब नीति मामले (Delhi Excise Policy Case) में सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की ED रिमांड आज खत्म हो रही है. सूत्रों के अनुसार ED सीएम अरविंद केजरीवाल की और रिमांड की मांग कर सकती है. इन सब के बीच सीएम अरविंद केजरीवाल का एक बड़ा बयान आया है. कोर्ट पहुंचने पर जब उनसे पत्रकारों ने पूछा कि उपराज्यपाल कह रहे हैं कि आप जेल के अंदर से सरकार नहीं चला सकते. इसपर सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह एक राजनीतिक षड्यंत्र है, और आने वाले समय में जनता इसका जवाब जरूरी देगी.
केजरीवाल की पत्नी ने किया था बड़ा दावा
बता दें कि दिल्ली शराब नीति मामले में आज अरविंद केजरीवाल को कोर्ट में पेश हुई. इस पेशी से पहले सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी ने दावा किया था कि केजरीवाल आज कोर्ट में इस पूरे मामले को लेकर एक बड़ा खुलासा करने वाले हैं. सीएम केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने कहा था कि सीएम कोर्ट में पेशी के दौरान बताएंगे कि आखिर इस पूरे मामले की पीछे की सच्चाई क्या है.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
हाईकोर्ट से भी नहीं मिली है राहत
गौरतलब है कि दिल्ली के शराब नीति केस में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को हाईकोर्ट से भी राहत नहीं मिली थी. केजरीवाल ने अपनी गिरफ्तारी और रिमांड पर भेजे जाने के फैसले को दिल्ली हाईकोर्ट (Delhi High Court) में चुनौती दी थी, लेकिन कोर्ट ने उन्हें कोई राहत नहीं दी थी. इस मामले पर अब 3 अप्रैल को अगली सुनवाई होगी. कोर्ट ने 2 अप्रैल तक ED को जवाब दाखिल करने को कहा है. 28 मार्च को केजरीवाल की ED कस्टडी खत्म हो रही है. ऐसे में ED गुरुवार को राउज एवेन्यू कोर्ट में केजरीवाल को पेश करेगी. वहीं, केजरीवाल को मुख्यमंत्री पद से हटाने की मांग वाली एक जनहित याचिका पर गुरुवार को दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई होगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं