- कॉकरोच जनता पार्टी ने बांकुड़ा जिले में वालंटियर के पिता की मौत में शामिल सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की
- पार्टी ने पश्चिम बंगाल सरकार को 10 दिन का अल्टीमेटम देते हुए जांच और पुलिस आचरण की समीक्षा की मांग की
- CJP ने 4 मांगें रखीं जिनमें FIR दर्ज करना, निष्पक्ष जांच, सुरक्षा प्रदान करना और स्कूल बनाने की मांग शामिल है
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा जिले में पार्टी के वालंटियर के पिता की मौत के मामले में कथित तौर पर शामिल सभी लोगों को गिरफ्तार करने की सोमवार को मांग की. उन्होंने कार्रवाई के लिए पश्चिम बंगाल सरकार को 10 दिन का समय देते हुए स्थानीय थाने के पुलिसकर्मियों के आचरण की भी जांच की मांग की. सीजेपी प्रवक्ता आशुतोष रांका बांकुड़ा के इंदास स्थित करिशुंडा गांव पहुंचे. उन्होंने मृतक के परिवार से मुलाकात की और उनके बेटे अब्दुल हफीज से बात की. आरोप है कि घर पर हुए हमले के बाद हफीज के पिता की मौत हो गई थी. रांका ने इस मामले में सरकार के सामने चार मांगे भी रखीं.
CJP की सरकार से क्या मांगे?
परिवार से मुलाकात के बाद आशुतोष रांका ने कहा, 'अब्दुल के परिवार के साथ लंबी बातचीत के बाद, CJP पश्चिम बंगाल सरकार से चार मांगें करती है. इन मांगों को 10 दिनों के भीतर पूरा किया जाए. अगर मांगें पूरी नहीं हुईं, तो हम पश्चिम बंगाल में बांकुरा DM ऑफिस का शांतिपूर्ण घेराव करेंगे.
1. इस अपराध में शामिल सभी अज्ञात आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज की जाए.
2. पुलिस की मिलीभगत और गलत आचरण की कोर्ट की निगरानी में निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जाए.
3. पीड़ित परिवार को चौबीसों घंटे राज्य की सुरक्षा दी जाए.
4. अब्दुल का परिवार मुआवजा नहीं चाहता, बल्कि उनकी मांग है कि उनके दिवंगत पिता शेख मोहम्मद माफिक के नाम पर एक वर्ल्ड-क्लास स्कूल बनाया जाए.
After extensive discussions with Abdul's family, CJP demands four things from the West Bengal government. Fulfill these demands within 10 days. If demands are not met, we will enforce a peaceful gherao of the Bankura DM Office in West Bengal.
— Cockroach Janta Party - CJP (@Cockroachisback) August 17, 2026
1. File an FIR against all… pic.twitter.com/nmY09TuWUK
'अगर मांग नहीं मानी तो आंदोलन करेगी CJP'
रांका ने कहा कि CJP हफीज को आर्थिक सहायता मुहैया कराएगी. उन्होंने राज्यव्यापी 'स्कूल ठीक करो' अभियान शुरू करने की भी घोषणा की. उन्होंने कहा, ‘अगर 10 दिन के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया और हमारी अन्य मांगें पूरी नहीं की गईं, तो हम जिला प्रशासन कार्यालय का घेराव करेंगे और इसके बाद बड़े स्तर पर आंदोलन शुरू करेंगे.'
सीजेपी नेता शतरूप घोष ने भी परिवार से मुलाकात की और इस घटना को लेकर बीजेपी और उसके राज्य नेतृत्व की आलोचना की. घोष ने अपराध पर अंकुश लगाने के लिए सरकार द्वारा उठाए गए कदमों के दावे पर सवाल उठाया और आरोप लगाया कि हमले में भाजपा से जुड़े लोग शामिल थे.
हफीज के पिता जनाब माफिक की कथित हमले के दो दिन बाद शनिवार रात बर्द्धमान मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में मौत हो गई. गंभीर रूप से घायल पाए जाने के बाद उन्हें पहले इंदास ब्लॉक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया था. हालत बिगड़ने पर 15 अगस्त को उन्हें बर्द्धमान मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां शनिवार रात उनकी मौत हो गई.
यह भी पढ़ें: राजस्थान के सरकारी स्कूलों में बिन परमिशन वीडियो बनाया तो लगेगा पॉक्सो, CJP की आई प्रतिक्रिया
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं