विज्ञापन
This Article is From Feb 11, 2022

निकाय चुनाव के उम्मीदवार अनिवार्य रूप से जमा करें हलफनामा : ओडिशा चुनाव आयोग

राज्य की 48 नगर पालिकाओं, 59 अधिसूचित क्षेत्र परिषदों (एनएसी) और तीन नगर निगमों सहित 100 शहरी स्थानीय निकायों के लिए मतदाता सूची का मसौदा प्रकाशित किया जाएगा.

निकाय चुनाव के उम्मीदवार अनिवार्य रूप से जमा करें हलफनामा : ओडिशा चुनाव आयोग
चुनाव के लिए ईवीएम का इस्तेमाल किया जाएगा (प्रतीकात्मक तस्वीर)
भुवनेश्वर:

ओडिशा में राज्य चुनाव आयोग (एसईसी) ने राजनीतिक दलों से कहा है कि शहरी स्थानीय निकायों के अगले चुनाव (Urban Local Body Polls) में उम्मीदवारों को अनिवार्य रूप से हलफनामा जमा करना होगा. 

ओडिशा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ए पी पाधि ने बृहस्पतिवार को सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करते हुए कहा कि उम्मीदवारों को हलफनामे में अपनी आपराधिक सजा, संपत्ति और शैक्षणिक योग्यता का उल्लेख अनिवार्य रूप से करना होगा.

यह पहली बार है कि नगर निगम चुनावों में उम्मीदवार नगर निगम अधिनियमों में संशोधन के अनुरूप हलफनामा प्रस्तुत करेंगे.

राज्य की 48 नगर पालिकाओं, 59 अधिसूचित क्षेत्र परिषदों (एनएसी) और तीन नगर निगमों सहित 100 शहरी स्थानीय निकायों के लिए मतदाता सूची का मसौदा प्रकाशित किया जाएगा.

उन्होंने यह भी कहा कि शहरी स्थानीय निकायों (यूएलबी) के चुनाव के लिए इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) का इस्तेमाल किया जाएगा.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Odisha State Election Commission, Urban Local Body Polls
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com