पीएम मोदी के 'हनुमान' यानी चिराग पासवान लेटरल एंट्री से लेकर कोटे के भीतर कोटा सहित कई मामलों में बीजेपी से अलग राय जनता के सामने रख चुके हैं. अब उन्होंने बयान दिया है कि चाहे किसी भी गठबंधन या मंत्री पद पर रहूं, जिस दिन मुझे लगेगा कि आरक्षण और संविधान से खिलवाड़ हो रहा है, उसी वक्त मंत्री पद को लात मार दूंगा. इसी के चलते चर्चाएं हैं कि कहीं चिराग पासवान एनडीए से दूरी तो नहीं बना लेंगे. अब इस पर चिराग पासवान ने कहा कि मुझे और मेरे पीएम को कोई अलग नहीं कर सकता. मैं साफ तौर पर कहना चाहता हूं कि ऐसा कभी नहीं होगा.
एनडीए छोड़ने की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि कोई भी व्यक्ति जो मेरे प्रधान मंत्री के साथ मेरे संबंधों से परेशान है, मैं साफ शब्दों में स्पष्ट करना चाहता हूं. पीएम मोदी से मुझे कोई भी अलग नहीं कर सकता है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
चिराग पासवान ने कहा कि न तो मेरे पिता और न ही मैं, कभी भी सत्ता के भूखे रहे हैं सिर्फ सत्ता में रहने के लिए किसी भी गलत फैसले का समर्थन न करें... मैं अपने प्रधानमंत्री के विचारों को आगे बढ़ाऊंगा.
वहीं, मंगलवार को चिराग पासवान ने कहा कि वह अपने दिवंगत पिता रामविलास पासवान द्वारा स्थापित मिसाल को ध्यान में रखते हुए अपने सिद्धांतों से समझौता करने के बजाय मंत्री पद छोड़ना पसंद करेंगे.
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने सोमवार शाम पार्टी के अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के एक समारोह में यह टिप्पणी की और यह भी कहा कि जब तक नरेन्द्र मोदी मेरे प्रधानमंत्री हैं, तब तक हम राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में रहेंगे.
चिराग ने कहा कि ‘‘मैं अपने पिता की तरह मंत्री पद को लात मारने में संकोच नहीं करूंगा. इस बारे में संवाददाताओं द्वारा सवाल किए जाने पर उन्होंने दावा किया कि वह कांग्रेस के नेतृत्व वाले संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (UPA) के बारे में बोल रहे थे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं