विज्ञापन
This Article is From Dec 13, 2021

VIDEO: फिल्मी स्टाइल में हो रही थी दूल्हा-दुल्हन की एंट्री, अचानक टूट गई झूले की रस्सी, शादी में मच गया हड़कंप

शहर के तेलीबांध थाना क्षेत्र स्थित होटल में हुए इस हादसे के लिए इवेंट कंपनी ने अपनी गलती मान ली है लेकिन उसके खिलाफ किसी पक्ष ने भी कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई.

VIDEO: फिल्मी स्टाइल में हो रही थी दूल्हा-दुल्हन की एंट्री, अचानक टूट गई झूले की रस्सी, शादी में मच गया हड़कंप
इस हादसे में दुल्हा और दुल्हन को हल्की चोट आई.
रायपुर:

छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) की राजधानी रायपुर (Raipur) के एक होटल में एक शाही शादी समारोह में उस वक्त हादसा हो गया, जब दूल्हा-दुल्हन की एंट्री फिल्मी स्टाइल में एक झूले से कराई जा रही थी. तभी झूले की रस्सी टूट गई और दूल्हा-दुल्हन मंच पर धड़ाम से जा गिरे. गनीमत ये रही कि इस हादसे में दोनों को हल्की चोट ही आई. हादसे के आधे घंटे तक हंगामा और चीख पुकार मचने के बाद शादी की रस्में पूरी की गईं.

इस हादसे का वीडियो भी सामने आया है. वीडियो में साफ दिख रहा है कि शादी समारोह स्थल पर आतिशबाजी हो रही है. गाने बज रहे हैं. लोग डांस कर रहे हैं और धूम धड़ाका है. इसी बीच गोल रिंग की तरह बने झूले पर दूल्हा-दुल्हन बैठे हैं और वो शादी के स्टेज की तरफ हवा में जा रहे हैं. तभी झूले की बायीं तरफ की रस्सी टूट जाती है और दोनों नीचे गिर पड़ते हैं.

शहर के तेलीबांध थाना क्षेत्र स्थित होटल में हुए इस हादसे के लिए इवेंट कंपनी ने अपनी गलती मान ली है लेकिन उसके खिलाफ किसी पक्ष ने भी कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chhattisgarh, Raipur, Accident In Marriage Function, Swing Fall Down, Bride And Groom Fall Down
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com