विज्ञापन
This Article is From Jun 10, 2021

छत्तीसगढ़: महिला ने पांच बेटियों संग कर ली खुदकुशी, रेलवे ट्रैक पर मिली लाश

सूत्रों के मुताबिक पारिवारिक विवाद के बाद महिला कल रात अपनी बेटियों के साथ घर से निकल गई थी, लेकिन उसके पति ने पुलिस को सूचित नहीं किया और अपने रिश्तेदार के घर उनकी तलाश कर रहा था.

छत्तीसगढ़: महिला ने पांच बेटियों संग कर ली खुदकुशी, रेलवे ट्रैक पर मिली लाश
पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गई है. (प्रतीकात्मक फोटो)
रायपुर:

छत्तीसगढ़ (Chhatisgarh) के महासमुंद (Mahasamund) जिले में सामूहिक खुदकुशी का मामला सामने आया है. जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के इमलीभाठा एक महिला ने अपनी पांच बेटियों संग ट्रेन से कटकर खुदकुशी कर ली. मृतक और उसकी बेटियां बीती रात से लापता थीं और गुरुवार (10 जून) की सुबह रेलवे ट्रैक पर मृत मिलीं. पुलिस ने बताया कि सबसे बड़ी बेटी की उम्र 17 साल जबकि सबसे छोटी बेटी की उम्र 10 साल है. सभी लाशें ट्रैक पर दूर-दूर बिखरी पड़ी थीं.

पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गई है.  सूत्रों के मुताबिक पारिवारिक विवाद के बाद महिला कल रात अपनी बेटियों के साथ घर से निकल गई थी, लेकिन उसके पति ने पुलिस को सूचित नहीं किया और अपने रिश्तेदार के घर उनकी तलाश कर रहा था. गुरुवार की सुबह किसी ने शवों को ट्रैक पर देखा और पुलिस को सूचित किया.

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में कल समाप्त होगा आदिवासियों का आंदोलन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chhatisgargh, Mahasamund District, Women Suicided With 5 Daughters
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com