विज्ञापन
This Article is From Jun 09, 2015

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के खिलाफ पुलिस में धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज

Also Read in
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के खिलाफ पुलिस में धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की फाइल फोटो
मुंबई: धांगर (चरवाहा) समुदाय को आरक्षण का ‘झूठा’ आश्वासन देने पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के खिलाफ पुणे जिले के बारामती की एक मजिस्ट्रेट अदालत में सोमवार को ‘धोखाधड़ी’ तथा अन्य अपराधों की एक शिकायत दर्ज कराई गई।

बसपा के एक सदस्य और सामाजिक कार्यकर्ता हेमंत पाटिल ने फडणवीस के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 (धोखाधड़ी) के तहत शिकायत दर्ज कराई।

मजिस्ट्रेट संजय शिंदे ने शिकायत के सत्यापन के लिए इस मामले में 12 जून की तारीख तय की। पाटिल के अनुसार, धांगर समुदाय बीते 63 साल से अनुसूचित जाति की श्रेणी में आरक्षण की मांग कर रहा है।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
धांगर, चरवाहा, मुख्यमंत्री, महाराष्ट्र, देवेंद्र फडणवीस, धोखाधड़ी, Cheating Complaint, CM, Devendra Fadnavis, False Promise
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com