जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) के रियासी जिले की एक अदालत में शनिवार को माता वैष्णो देवी मंदिर (Mata Vaishno Devi Temple) तीर्थयात्रियों को फर्जी हेलीकॉप्टर टिकट (Fake Helicopter Ticket) बेचने में कथित रूप से संलिप्त सात लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया गया. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने कहा कि कटरा से वैष्णो देवी मंदिर तक जाने के लिये तीर्थयात्रियों के ऑनलाइन माध्यम से फर्जी टिकट बेचने की शिकायतें मिली थीं, जिनके आधार पर की गईं जांच के दौरान मार्च में राजस्थान से चार और मई में बिहार से तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया था.
पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि जांच के दौरान कुछ फर्जी वेबसाइट की पहचान की गई और उन्हें बंद कर दिया गया. प्रवक्ता ने कहा कि सात लोगों के खिलाफ दर्ज दो मामलों में भारतीय दंड संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत आरोप पत्र दाखिल किये गए.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
आरोपियों की पहचान राजस्थान के निवासी सुनील चावला, मोनू पंकज, दीपक कुमार व गजानंद मेघवाल और बिहार के रहने वाले अशोक कुमार शर्मा उर्फ ''मिस्त्री'', लखपति पासवान और संतोष कुमार के रूप में हुई है. प्रवक्ता ने कहा कि इस संबंध में कटरा के पुलिस थाने में अलग अलग मामले दर्ज किये गए थे. मामले दर्ज होने के बाद कटरा के पुलिस अधीक्षक अमित भसीन की निगरानी में विशेष टीमों का गठन किया गया और फिर उन्हें आरोपियों को पकड़ने के लिये देश के अलग-अलग हिस्सों में भेज दिया गया.
प्रवक्ता ने कहा, ''पुलिस ने राजस्थान और बिहार में संदिग्ध स्थानों की पहचान की और सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. उनके पास से अपराध में इस्तेमाल होने वाली सामग्री भी मिली. ''प्रवक्ता ने कहा कि आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर कटरा लाया गया. रियासी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित गुप्ता ने तीर्थयात्रियों को श्री माता वैष्णो देवी मंदिर बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के जरिये ही टिकट खरीदने की सलाह दी.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं