विज्ञापन
This Article is From Oct 06, 2025

Exclusive: चैतन्यानंद ने कर दी थीं सारी हदें पार, कैसे बुलाता था लड़कियां, NDTV को मिला ऑडियो

कमांडर श्वेता लड़कियों को कहती है कि अपने कपड़े साथ लेकर आओ, लेकिन लड़कियां वहां जाने से मना कर देती हैं. पीड़ित कहती है कि उनके पीरियड्स चल रहे हैं.

Exclusive: चैतन्यानंद ने कर दी थीं सारी हदें पार, कैसे बुलाता था लड़कियां, NDTV को मिला ऑडियो
  • बाबा चैतन्यानंद पीड़ित लड़कियों को फाइव स्टार होटल में बुलाकर उनके साथ डिनर और रुकने के लिए मजबूर करता था.
  • महिला ब्रिगेड की कमांडर श्वेता लड़कियों से कहती है कि बाबा ने उनके लिए होटल में रूम बुक कराया हुआ है.
  • लड़कियां पीरियड्स होने का हवाला देकर होटल जाने से मना करती हैं, लेकिन उन्हें बहाना बताकर दबाव डाला जाता है.

बाबा चैतन्यानंद मामले में एनडीटीवी को एक ऑडियो मिला है. इस ऑडियो से समझा जा सकता है कि चैतन्यानंद कैसे लड़कियों को अय्याशी के लिए फाइव स्टार होटल में बुलाता था. बाबा अलग-अलग जगह पर एक ही फाइव स्टार होटल में रुकता था. पहली बार पीड़ित लड़कियों की बाबा की महिला ब्रिगेड से बातचीत सामने आई है. इस ऑडियो में महिला ब्रिगेड की कमांडर श्वेता पीड़ित लड़कियों को एक फाइव स्टार होटल में जाने के लिए कह रही है.  वो लड़कियों से कह रही है कि बाबा ने उनके लिए एक शानदार रूम बुक कराया हुआ है. लड़कियों को स्वामी जी के साथ वहीं डिनर करना होगा.  इसके बाद रात होटल में ही गुजारनी होगी.

Latest and Breaking News on NDTV

कमांडर श्वेता लड़कियों को कहती है कि अपने कपड़े साथ लेकर आओ, लेकिन लड़कियां वहां जाने से मना कर देती हैं. पीड़ित कहती है कि उनके पीरियडस चल रहे हैं. इस पर महिला ब्रिगेड की कमांडर कहती है कि तुम लोग बहानेबाजी कर रही हो. तुम्हारे नंबर काम आए हैं और तुम्हें लगता है कि बाबा तुमको डांटेंगे. अगर तुम आने से मना करोगी तो तुम्हारे कमरे की बुकिंग कैंसिल कर दी जाएगी और तुम्हें अपने खर्चे पर वहां रुकना होगा. पीड़ित लड़कियों को बाबा से अब भी इतना खौफ है कि उन्होंने ऑडियो रिकॉर्डिंग में अपनी आवाज को एडिट करके भेजा है, लेकिन लड़कियों की जो बातचीत हुई है, उस पूरी बातचीत का ब्योरा हमारे पास है...

ऑडियो 1 

हैलो

हां, बोलो

गुड आफ्टरनून, मैम. आपने कॉल किया था. मैं ये कह रही थी कि मुझे एक तो अत्री सर का नंबर भेज दीजिए.

ठीक है, मैम

और दूसरा, कल यहां से आने के बाद , कल 23 तारीख को  जब तुम दोनों अपने ऑफिस से निकलो, तो मैं एक होटल का नाम दूंगी. तुम्हें सीधे उसी होटल में जाना है. वहां स्वामीजी आए हुए हैं. तुम्हें वहां उनसे मिलना है और उनके साथ डिनर करना है. उन्होंने तुम्हारे लिए होटल में रूम बुक किया हुआ है. कल रात तुम दोनों वहीं रुकोगी और परसों 24 तारीख को वहीं से ऑफिस जाओगी.

ठीक है, मैम

ठीक है? तो कल जब ऑफिस के लिए निकलो तो अपने कपड़े साथ ले आना, और मुझे अत्री सर का नंबर मैसेज कर देना.

ठीक है, मैम

ठीक है.

ऑडियो 2

हैलो

हैलो, मैम, मैंने नंबर मैसेज कर दिया है.

मैम, मुझे ये भी कहना था कि  मतलब मेरे और XYZ , दोनों के ही पीरियड्स चल रहे हैं.

दोनों के?

उसका पांचवां दिन है, मेरे को कल ही शुरू हुए हैं.

दोनों के साथ में? मैं भावना मैम से बात करके बताती हूं.

ऑडियो 3

हैलो.

हां, हां..

जी, मैम

ये बहाना है तुम लोगों का ना, फालतू का.

नहीं मैम, ये कोई बहाना नहीं है. सच में पीरियड्स आए हैं. अब हम कैसे बताएं?

ये सब फालतू का बहाना है. तुम सिर्फ मीटिंग से बचना चाह रहे हो कि वहां डिडक्शन होगी, मार्क्स कटेंगे, स्वामीजी डांटेंगे या कुछ बोलेंगे  तो उनसे मिलने से बचने के लिए ये बहाना बना लिया है. अब तुम लोग अपना खुद का रहने का इंतज़ाम कर लो. वहां का हमारा दिया हुआ एकोमोडेशन हम खत्म कर रहे हैं.

मैम, सच में, सच में पीरियड्स आए हैं. हम आपसे झूठ क्यों बोलेंगे, मैम? मैं तो सच कह रही हूं. अब क्या करूं, मैम? मैं तो पैड की फोटो खींच के भेज दूंगी. इससे ज़्यादा तो मैं कुछ साबित नहीं कर सकती.

ठीक है, ठीक है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chaitanyanand, Chaitanyanand Baba News, Chaitanyanand Mahila Commander Dirty Talks, Sweta And Girls Audio Dirty Talks, Sweta And Girls Dirty Talks Audio
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com