केंद्र सरकार के साथ कटु विवादों के बाद पिछले सप्ताह वापस ली गई आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार की शराब नीति से जुड़े आरोपों को लेकर केंद्रीय जांच ब्यूरो यानी सीबीआई की टीम आज सुबह दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के निवास पर पहुंचीं. AAP प्रमुख और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, जो पहले ही केंद्र सरकार के उनके डिप्टी को टारगेट करने की भविष्यवाणी कर चुके हैं, ने कहा, "पिछले कई छापों में भी कुछ नहीं निकला था और कुछ नहीं निकलेगा." दिल्ली के सीएम ने कहा कि सीबीआई की छापामारी उनके मंत्रियों के अच्छे प्रदर्शन का परिणाम हैं. इस काम की वैश्विक स्तर पर भी प्रशंसा हो रही है. दिल्ली सरकार की शराब नीति, पंजाब के चुनाव, मुफ्त सुविधाएं और रोहिंग्या का मुद्दा, दिल्ली और केंद्र सरकार के बीच टकराव के बिंदु रहे हैं.
केजरीवाल ने ट्वीट किया, "सीबीआई का स्वागत है. पूरा सहयोग करेंगे. पूर्व में भी कई जांच/छापे हो चुके हैं, कुछ नहीं निकला, अभी भी नहीं निकलेगा." उन्होंने कहा कि छापे उसी दिन मारे गए जिस दिन न्यूयॉर्क टाइम्स ने दिल्ली के शिक्षा मॉडल को लेकर मनीष सिसोदिया के बारे में छापा. 'आप' के नेता राघव चड्ढा ने कहा कि मनीष सिसोदिया के घर पर सीबीआई रेड महज इत्तेफाक नहीं है. बीजेपी अरविंद केजरीवाल का खत्मा करना चाहती है.चड्ढा ने आगे कहा कि पीएम मोदी सीएम अरविंद केजरीवाल की तरक्की की रफ्तार से डरते हैं. इस देश का आम आदमी बहुत समझदार है. 135 करोड़ देशवासियों के दिल में अरविंद केजरीवाल ने जगह बनाई है. इतना आसान नहीं है अरविंद केजरीवाल की लहर को रोकना. इस आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल को खत्म करने के लिए बीजेपी ना जाने क्या क्या करेगी, लेकिन देश का आम आदमी देख रहा है कि क्या हो रहा है. आम आदमी पार्टी के एक अन्य नेता संजय सिंह ने भी इस मामले में केंद्र सरकार को आड़े हाथ लिया है. गौरतलब है कि मनी लांड्रिंग मामले में दिल्ली सरकार के एक मंत्री सत्येंद्र जैन इस समय जेल में हैं.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
दिल्ली सरकार की शराब नीति
आज की छापेमारी दिल्ली सरकार की शराब नीति को लेकर है जिसे नौ माह बाद इसी वर्ष 30 जुलाई को खत्म कर दिया गया है. केंद्र का आरोप है कि नीति को लागू करने के दौरान AAP ने नियमों का उल्लंघन किया, इसमें सरकार द्वारा संचालित आउटलेट्स बंद कर शराब की बिक्री प्राइवेट प्लेयर्स को सौंप दी गई मनीष सिसोदिया का कहना है कि भ्रष्टाचार से निपटने और शक्तिशाली शराब माफिया से लड़ने के लिए ऐसा किया गया है.
पंजाब चुनाव
'आप' का आरोप है कि पंजाब में इस वर्ष हुए विधानसभा चुनाव में उसकी जीत के बाद बीजेपी ने उसके खिलाफ 'हमले' बढ़ा दिए हैं. अरविंद केजरीवाल के बढ़ते 'कद' से बीजेपी भयभीत है. राघव चड्ढा ने कहा, "पहले वे कहते थे कि मोदी VS कौन. पंजाब में हमारी जीत के बाद यही लोग कहने लगे हैं- मोदी vs केजरीवाल"
मुफ्त सुविधाओं (Freebies) का मामला
पीएम मोदी के देश में बढ़ रही 'रेवड़ी संस्कृति' (मुफ्त सुविधाओं के ऐलान के संदर्भ) को लेकर बयान के बाद बीजेपी और आप के बीच आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हुआ था. पीएम के बयान के बाद केजरीवाल ने पलटवार करते हुए कहा था कि योजना उन लोगों के लाभ के लिए हैं जिन्हें मदद की जरूरत है और इसे 'मुफ्त की रेवड़ी ' कहना गलत है.
रोहिंग्या मुद्दा
दोनों पार्टियों के बीच सबसे ताजा टकराव रोहिंग्या शरणार्थियों के मुद्दे पर हुआ है. केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी के रोहिंग्याओं के लिए फ्लैट देने संबंधी ट्वीट के बाद दोनों पार्टियों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं.
* दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के घर CBI की रेड
* VIDEO: MP के राज्यपाल ने शासकीय कार्यक्रम में मंच से लगवाया जय श्री राम का नारा, उठे सवाल
* 13 राज्यों में बिजली संकट गहराया, बकाया बिलों की वजह से तमिलनाडु, महाराष्ट्र पर की गई कार्रवाई
मनीष सिसोदिया के घर समेत 21 जगहों पर CBI की छापेमारी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं