विज्ञापन

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान पर 4-0 से भारी पड़ा था भारत, CDS चौहान ने बताया कैसे मिली थी दुश्मन को मात

सीडीएस अनिल चौहान ने दिल्ली में एक कार्यक्रम में कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान चारों दिन पाकिस्तान पर भारत भारी पड़ा था. उन्होंने कहा कि संघर्ष के चारों दिन हमारा ही दबदबा रहा.

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान पर 4-0 से भारी पड़ा था भारत, CDS चौहान ने बताया कैसे मिली थी दुश्मन को मात
  • ऑपरेशन सिंदूर के दौरान चार दिनों तक पाकिस्तान के साथ सैन्य टकराव में भारत ने पूरी तरह दबदबा बनाए रखा था
  • भारतीय सेना ने पाकिस्तान और PoK में बने 9 आतंकी ठिकानों पर एयरस्ट्राइक कर सौ से अधिक आतंकियों को मार गिराया था
  • ऑपरेशन सिंदूर का मकसद राजनीतिक और सैन्य लक्ष्य हासिल करना था, जिसे सफलतापूर्वक पूरा किया गया था
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

पाकिस्तान के आतंकवाद के खिलाफ भारतीय सेना ने जो 'ऑपरेशन सिंदूर' चलाया था, हाल ही में उसका एक साल पूरा हुआ है. ऑपरेशन सिंदूर के दौरान चार दिन तक पाकिस्तान के साथ जो सैन्य टकराव चला, उसमें पूरी तरह से भारत हावी रहा और उसे सीजफायर पर मजबूर कर दिया. अब चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) अनिल चौहान ने बताया कि संघर्ष के चारों दिन हमारा ही दबदबा रहा.

राजधानी दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान सीडीएस अनिल चौहान ने कहा कि पाकिस्तान पर 4-0 से भारी पड़ गया था भारत. उन्होंने कहा कि संघर्ष के चारों दिन एस्केलेशन मैट्रिक्स पर हमारा ही दबदबा रहा.

उन्होंने कहा कि हमारा दबदबा इसलिए रहा क्योंकि हमें स्थिति की बेहतर जानकारी थी और युद्ध के दौरान मैदान में ज्यादा स्पष्टता थी.

सीजफायर को लेकर भी उन्होंने कहा कि जिस मकसद से ये सब शुरू हुआ था, वह पूरा हो गया था. उन्होंने कहा, 'एक बार जब राजनीतिक और सैन्य उद्देश्य हासिल हो जाते हैं तो वहां ज्यादा देर तक रुके रहने का कोई मतलब नहीं होता.'

यह भी पढ़ेंः आतंकियों को बचाने की कोशिश साख दांव पर लगाने जैसा, ऑपरेशन सिंदूर में पाक को चीन की मदद पर भारत का कड़ा संदेश

4 दिन में PAK की हालत खराब हो गई थी

22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला हुआ था, जिसमें 26 लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी. इस हमले के बाद 6 और 7 मई की रात को भारतीय सेना ने 'ऑपरेशन सिंदूर' लॉन्च किया था और पाकिस्तान और PoK में बने 9 आतंकी ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की थी.

भारतीय सेना ने पाकिस्तान और PoK में बने लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद और हिज्बुल मुजाहिद्दीन के 9 ठिकानों पर बमबारी की थी. भारतीय सेना की इस कार्रवाई में 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए थे. जैश सरगना मसूद अजहर के 10 रिश्तेदारों की भी इसमें मौत हो गई थी.

इस ऑपरेशन के बाद पाकिस्तान बौखला गया था और उसकी सेना ने भारत पर हमला करने की कोशिश की थी. लेकिन भारतीय सेना ने उसके हर हमले को नाकाम कर दिया था. पाकिस्तान का ये दांव उस पर ही भारी पड़ गया था. भारतीय सेना ने 4 दिनों तक उसके सैन्य ठिकानों और एयरबेस पर जमकर बमबारी की. 

भारतीय सेना की कार्रवाई से घबराकर पाकिस्तान के डीजीएमओ ने भारतीय सेना के डीजीएमओ को फोन कर सीजफायर की गुहार लगाई. इसके बाद 10 मई को भारत ने उसकी सीजफायर की मांग को मान लिया.

यह भी पढ़ेंः 'भारत कुछ नहीं भूलता, भारत माफ नहीं करता...', ऑपरेशन सिंदूर के एक साल पूरे होने पर IAF का वीडियो
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com