विज्ञापन
This Article is From Sep 22, 2017

रायन इंटरनेशनल स्कूल में प्रद्युम्न हत्याकांड की जांच CBI ने अपने हाथ में ली

सीबीआई प्रवक्ता अभिषेक दयाल ने कहा कि एजेंसी ने केंद्र सरकार से आज एक अधिसूचना प्राप्त होने के बाद जांच अपने हाथ में ले ली.

रायन इंटरनेशनल स्कूल में प्रद्युम्न हत्याकांड की जांच CBI ने अपने हाथ में ली
  • कुछ ही घंटे पहले प्रद्युम्न के पिता ने धमकी दी थी
  • सीबीआई ने दर्ज की एफआईआर
  • छात्र प्रद्युम्न स्कूल में मृत पाया गया था
गुरुग्राम: सीबीआई ने गुरूग्राम के रायन इंटरनेशनल स्कूल के सात वर्षीय छात्र प्रद्युम्न की हत्या की जांच आज अपने हाथ में ले ली. इससे कुछ ही घंटे पहले प्रद्युम्न के पिता ने धमकी दी थी कि एजेंसी ने यदि कल तक जांच शुरू नहीं की तो वह उच्चतम न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगे. सीबीआई प्रवक्ता अभिषेक दयाल ने कहा कि एजेंसी ने केंद्र सरकार से आज एक अधिसूचना प्राप्त होने के बाद जांच अपने हाथ में ले ली. प्रक्रिया के अनुसार उसने गुरूग्राम पुलिस की प्राथमिकी फिर से दर्ज की. उन्होंने कहा, 'सीबीआई ने उपरोक्त मामले की जांच अपने हाथ में ले ली है जो गुरुग्राम के भोंडसी पुलिस थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 302, हथियार कानून की धारा 25, पोक्सो कानून की धारा 12 और किशोर न्याय कानून की धारा 75 जिसे भारतीय दंड संहिता की धारा 34 के साथ पढ़ा जाए, के तहत दर्ज किया गया था।’’ सूत्रों ने बताया कि सीबीआई की एक टीम ने देर शाम गुरूग्राम पुलिस आयुक्त के कार्यालय का दौरा भी किया. 

प्रद्युम्न मर्डर केस : रायन स्कूल के मालिकों पर गिरफ्तारी की तलवार, हाईकोर्ट ने खारिज की अर्जी

दूसरी कक्षा का छात्र प्रद्युम्न आठ सितम्बर को स्कूल परिसर में मृत पाया गया था. इस मामले में उसी दिन स्कूल के एक बस कंडक्टर को गिरफ्तार किया गया था. इस बीच, प्रद्युम्न के पिता बरूण ठाकुर ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि उन्होंने देश के शीर्ष नेताओं से अपील की है कि इस 'संवेदनशील मामले' की सीबीआई जांच तेजी से कराई जाए. ठाकुर के वकील ने आरोप लगाया कि हरियाणा सरकार की सिफारिश के बाद भी सीबीआई जांच अब तक शुरू नहीं की गई है. उन्होंने कहा, 'यदि सीबीआई की ओर से कल तक औपचारिक जांच शुरू नहीं की जाती है तो बरूण ठाकुर सोमवार को उच्चतम न्यायालय का रुख करेंगे.'

इनपुट : एजेंसी से भी
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ryan International School
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com