विज्ञापन
This Article is From Jun 03, 2017

सीबीआई ने किया सेना मुख्यालय में तबादला रैकेट का भंडाफोड़

रैकेट में एक वरिष्ठ सैन्य अधिकारी भी शामिल, रिश्वत लेकर अधिकारियों के तबादलों में गड़बड़ी का आरोप

सीबीआई ने किया सेना मुख्यालय में तबादला रैकेट का भंडाफोड़
सीबीआई ने सेना मुख्यालय में ट्रांसफर रैकेट का भंडाफोड़ किया.
नई दिल्ली: सीबीआई ने यहां सेना मुख्यालय में चल रहे एक बड़े तबदला रैकेट का शुक्रवार को भंडाफोड़ किया जिसमें कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल बताए जाते हैं. ये लोग रिश्वत लेकर अधिकारियों के तबादलों में गड़बड़ी कर रहे थे.

एजेंसी ने तबादलों में अनियमितताओं के आरोप में यहां सेना मुख्यालय में पदस्थ एक लेफ्टिनेंट कर्नल तथा दो अन्य सेना अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया है. सीबीआई की प्राथमिकी में एक ब्रिगेडियर का भी नाम है.

ऐसा माना जाता है कि इस संबंध में एक अभियान चल रहा है और कुछ गिरफ्तारियां हो सकती हैं, लेकिन सीबीआई ने ब्योरा देने से इनकार कर दिया.

लेफ्टिनेंट कर्नल रंगनाथन सुव्रमणि मोनी, कार्मिक विभाग, सेना मुख्यालय, हैदराबाद में मौजूद एक सैन्य अधिकारी पुरषोत्तम, बेंगलुरु में मौजूद सेनाधिकारी एस सुभाष तथा कथित बिचौलिया गौरव कोहली के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
लेखक के बारे में
img
भाषा
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CBI, Transfer Racket, Army Headquarters, Delhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com