विज्ञापन

घुटने पर बैठा, अंगूठी निकाली.. पायलट की ट्रेनिंग पूरी होते ही जवान ने प्रेमिका को किया प्रपोज- Video

नासिक में कॉम्बैट आर्मी एविएशन ट्रेनिंग स्कूल के दीक्षांत समारोह के बाद भरत भारद्वाज ने सबके सामने अपनी प्रेमिका आरुषि को शादी का प्रस्ताव दिया. दोनों का यह खूबसूरत अब वायरल हो रहा है.

घुटने पर बैठा, अंगूठी निकाली.. पायलट की ट्रेनिंग पूरी होते ही जवान ने प्रेमिका को किया प्रपोज- Video
पायलट भरत भारद्वाज ने प्रेमिका को किया प्रपोज.
नासिक:

प्यार से खूबसूरत कोई चीज नहीं. लेकिन उतना ही मुश्किल है इस मोहब्बत का इजहार करना. मगर कुछ लोग इजहार-ए-मोहब्बत करने के लिए कुछ ऐसा तरीका आजमाते हैं, जो यादगार हो जाता है. कुछ ऐसा ही नासिक के कॉम्बैट आर्मी एविएशन ट्रेनिंग स्कूल के दीक्षांत समारोह के बाद देखने को मिला. यहां कुछ ऐसा हुआ जिसने यहां मौजूद सभी लोगों का दिल जीत लिया. 

हुआ यूं कि भरत भारद्वाज ने पायलट के रूप में अपनी ट्रेनिंग पूरी कर ली है. अब वह एक और नई जिम्मेदारी के लिए तैयार हैं. और वह है उनकी शादी. इसलिए दीक्षांत समारोह के बाद भरत ने सबके सामने अपनी प्रेमिका आरुषि को शादी का प्रपोजल दिया.

दीक्षांत समारोह के बाद भरत ने हेलीकॉप्टर के सामने घुटनों के बल बैठकर आरुषि को शादी का प्रस्ताव दिया. घुटनों के बल बैठे-बैठे ही उन्होंने अपनी जेब से अंगूठी निकाली और आरुषि की उंगली में पहलना दी. आरुषि को इस बात का बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था. अचानक मिले इस प्रपोजल से वह कुछ पल के लिए असमंजस में पड़ गईं. लेकिन तुरंत ही उन्होंने खुद को संभाला और भरत का प्रपोजल मंजूर कर लिया. 

इस खूबसूरत पल को भरत के दोस्तों ने कैमरे में कैद कर लिया. अब यह वीडियो हर जगह वायरल हो रहा है. इसके बाद सभी ने उन्हें बधाई दी.

आज का दिन भरत और आरुषि दोनों के लिए खास था. आरुषि का कहना है कि उन्हें बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि उन्हें इतना खास सरप्राइज मिलेगा. वहीं भरत का मानना है कि असली बॉस तो पत्नी ही होती है.

(नासिक से राहुल वाघ की रिपोर्ट)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com