- UP में योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहली बार मंत्रिमंडल विस्तार
- दारा सिंह चौहान, सुनील शर्मा, ओमप्रकाश राजभर, अनिल कुमार ने ग्रहण की शपथ
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंत्री पद की शपथ लेने वालों को बधाई दी है
उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) के नेतृत्व वाली सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहली बार मंत्रिमंडल विस्तार (UP Cabinet Expansion) हुआ. राजभवन में कुल चार मंत्रियों को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. इनमें से दो मंत्री भाजपा से और दो सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल से हैं. शपथ लेने वाले नए मंत्रियों में भाजपा से दारा सिंह चौहान और सुनील शर्मा शामिल हैं. वहीं सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर और राष्ट्रीय लोकदल से अनिल कुमार ने भी शपथ ग्रहण की. राजभवन के गांधी सभागार में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में चारों को कैबिनेट मंत्री के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई.
उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल विस्तार | लखनऊ: SBSP प्रमुख ओम प्रकाश राजभर, भाजपा नेता दारा सिंह चौहान, RLD विधायक अनिल कुमार और भाजपा के सुनील कुमार शर्मा ने उत्तर प्रदेश कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ ली। pic.twitter.com/6WuC12xIQY
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 5, 2024
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंत्री पद की शपथ लेने वालों को बधाई दी है. उन्होंने एक एक्स पोस्ट में कहा, "उत्तर प्रदेश सरकार में आज मंत्री पद की शपथ लेने वाले सभी साथियों को हार्दिक बधाई! पूर्ण विश्वास है कि आप सभी 'मोदी की गारंटी' को धरातल पर उतारते हुए 'विकसित उत्तर प्रदेश' के संकल्प की सिद्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे. आप सभी के उज्ज्वल कार्यकाल के लिए मेरी मंगलमय शुभकामनाएं!"
उत्तर प्रदेश सरकार में आज मंत्री पद की शपथ लेने वाले सभी साथियों को हार्दिक बधाई!
— Yogi Adityanath (मोदी का परिवार) (@myogiadityanath) March 5, 2024
पूर्ण विश्वास है कि आप सभी 'मोदी की गारंटी' को धरातल पर उतारते हुए 'विकसित उत्तर प्रदेश' के संकल्प की सिद्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
आप सभी के उज्ज्वल कार्यकाल के लिए मेरी मंगलमय…
बसपा और सपा में भी रह चुके हैं दारा सिंह
दारा सिंह चौहान ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत बसपा से की थी और 2015 में बीजेपी में शामिल हो गए थे. योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली पहली सरकार में वन मंत्री रहे दारा सिंह चौहान ने 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले मंत्री पद और भाजपा से इस्तीफा देकर सपा का दामन थाम लिया और 2022 में वह मऊ जिले की घोसी से विधानसभा सदस्य चुने गये थे. बाद में वह सपा और विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा देकर भाजपा में लौट आए. घोसी उपचुनाव चौहान के इस्तीफे के कारण आवश्यक हो गया था. सितंबर 2023 में दारा सिंह चौहान घोसी उपचुनाव में सपा के सुधाकर सिंह से 42,759 वोटों के अंतर से हार गए थे और इसके बाद भाजपा ने उन्हें विधान परिषद का सदस्य बनाया था. घोसी से पहले वह मधुबन विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचित हुए थे. लोनिया समाज में उनकी अच्छी पकड़ है और घोसी लोकसभा सीट पर इस समाज का खासा प्रभाव है.
दूसरी बार जीते विधायक को बनाया मंत्री
सुनील कुमार शर्मा पेशे से वकील हैं. गाजियाबाद की साहिबाबाद विधानसभा सीट से BJP से लगातार दूसरी बार जीते हैं. 2017 के चुनाव में सुनील शर्मा को कुल 2 लाख 62 हजार 741 वोट मिले थे और उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी कांग्रेस प्रत्याशी अमरपाल शर्मा को 1 लाख 50 हजार 685 वोटों के अंतर से हराया था.
RLD के कोटे से अनिल कुमार को मंत्री बनाया गया है. अनिल कुमार मुजफ्फरनगर के पुरकाजी सुरक्षित सीट से विधायक हैं. वह RLD से तीसरी बार विधायक चुने गए हैं. RLD ने दलितों को साधने के लिए अनिल का नाम आगे किया है.
पूर्वांचल के कुछ हिस्सों में राजभर का प्रभाव
वहीं सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने गृह मंत्री अमित शाह के साथ बैठक के बाद 16 जुलाई 2023 को राजग में अपनी वापसी की घोषणा की थी. शाह ने अपनी मुलाकात की एक तस्वीर साझा की और सुभासपा के संस्थापक-नेता का राजग में स्वागत किया था.
2022 के उप्र विधानसभा चुनाव में राजभर का समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन को 'पूर्वांचल' के कुछ हिस्सों में भाजपा के अपेक्षाकृत खराब प्रदर्शन का एक महत्वपूर्ण कारण माना गया था. राजभर ने 2017 में भाजपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था लेकिन बाद में उनके रिश्ते खराब हो गये थे और उन्होंने योगी सरकार से इस्तीफा दे दिया था. राजभर ने 2022 में सपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ा.
ये भी पढ़ें :
* NDA में शामिल RLD ने की उम्मीदवारों की घोषणा, लोकसभा की दो और विधान परिषद की एक सीट की सूची जारी
* VIDEO : भारी बारिश के बाद सड़क पर बना बड़ा गड्ढा, हवा में लटकती रही आधी कार
* UP : शख्स ने पत्नी की हत्या की, 4 दिन तक घर में रखा शव फिर पड़ोसियों से कहा "पुलिस को बुलाओ"
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं