लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Elections 2024) के लिए भाजपा उम्मीदवारों की पहली सूची आने के बाद अब राष्ट्रीय लोक दल (Rashtriya Lok Dal) ने भी उत्तर प्रदेश की दो लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है. आरएलडी हाल ही में औपचारिक रूप से एनडीए में शामिल हुई थी, जिसके बाद उसने गठबंधन में मिली दोनों सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा की है. साथ ही उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव के लिए गठबंधन में मिली एक सीट पर भी प्रत्याशी घोषित कर दिया है.
जयंत चौधरी के नेतृत्व वाली आरएलडी ने बिजनौर लोकसभा सीट से चंदन चौहान को टिकट दिया है तो बागपत से राजकुमार सांगवान को प्रत्याशी बनाया है. वहीं विधान परिषद के लिए आरएलडी ने योगेश नौहार (चौधरी) पर विश्वास जताया है. इस घोषणा से साफ है कि जयंत चौधरी और उनकी पत्नी चारु चुनाव नहीं लड़ेंगे.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
जयंत चौधरी ने एक्स पर कहा, "राष्ट्रीय लोकदल का झंडा बुलंद रखने वाले ये तीनों प्रतिनिधि आपके सहयोग और आशीर्वाद से सदन पहुंचकर किसान, कमेरा और विकास की बात करेंगे!"
राष्ट्रीय लोकदल का झंडा बुलंद रखने वाले ये तीनों प्रतिनिधि आपके सहयोग और आशीर्वाद से सदन पहुँचकर किसान, कमेरा और विकास की बात करेंगे! https://t.co/e2P2Z0QMs3
— Jayant Singh (@jayantrld) March 4, 2024
विधान परिषद के लिए 21 मार्च को मतदान
उत्तर प्रदेश में विधान परिषद की 13 सीटों के लिए 21 मार्च को चुनाव होना है. इसमें 10 सीटें बीजेपी को और 3 सीटें सपा को जा सकती हैं. बीजेपी-आरएलडी गठबंधन में आरएलडी को 2 लोकसभा सीटों के अलावा मंत्रीपद और एक विधान परिषद सीट दी गई है.
इससे पहले, भाजपा ने अपनी पहली सूची में 195 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया था. इनमें उत्तर प्रदेश की 51 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं.
बता दें कि उत्तर प्रदेश में भाजपा, एनडीए में अपने सहयोगियों के लिए 6 सीटे छोड़ेगी. अपना दल और आरएलडी के लिए 2-2 और एक-एक सीट निषाद पार्टी और ओमप्रकाश राजभर की पार्टी को देने पर सहमति बनी है.
ये भी पढ़ें :
* जयंत चौधरी की राष्ट्रीय लोकदल औपचारिक रूप से NDA गठबंधन में हुई शामिल
* लोकसभा चुनाव 2024 : UP में 6, झारखंड में 1, असम में 3 सीटें सहयोगियों को देगी BJP
* "परिस्थितियों के कारण लिया गया फैसला...": BJP के साथ गठबंधन की चर्चा पर RLD नेता जयंत चौधरी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं