विज्ञापन
This Article is From Dec 18, 2012

दिल्ली गैंग रेप मामला : पहचान परेड से मुख्य आरोपी ने मना किया

दिल्ली गैंगरेप के मुख्य आरोपी राम सिंह को पुलिस ने आज साकेत कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे पांच दिन के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। कोर्ट में राम सिंह ने पहचान परेड में जाने से मना कर दिया।
नई दिल्ली: दिल्ली गैंगरेप के मुख्य आरोपी राम सिंह को पुलिस ने आज साकेत कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे पांच दिन के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। कोर्ट में राम सिंह ने पहचान परेड में जाने से मना कर दिया। अब दिल्ली पुलिस की मुश्किल बढ़ जाएगी।

जानकारों के मुताबिक पहचान परेड में शिनाख्त के बाद आरोपी को लगभग दोषी मान लिया जाता है लेकिन अब इस मामले में पुलिस को सबूतों और गवाह के आधार पर आरोप साबित करने होंगे।

इस गैंगरेप और हत्या के प्रयास मामले में गिरफ्तार किए जा चुके आरोपियों के नाम हैं, रामसिंह, पवन, विनय और मुकेश। बिहार स्थित औरंगाबाद के फरार आरोपी अक्षय ठाकुर की तलाश जारी है। इस पूरे प्रकरण में पुलिस ने सात लोगों को आरोपी बनाया है।

गौरतलब है कि रविवार रात को यह लड़की और उसका दोस्त मुनिरका से द्वारका जाने के लिए बस में बैठे, जिसके बाद लड़की के साथ कुछ बदमाशों ने छेड़छाड़ शुरू की बाद में विरोध करने पर लड़के को रॉड से मारकर घायल कर दिया और लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार किया। बाद में बदमाशों ने दोनों को बस से बाहर फेंक दिया गया। लड़की की हालत काफी गंभीर है और वह आईसीयू में भर्ती है।
लेखक के बारे में
img
NDTVcom
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
दिल्ली गैंगरेप, महिपालपुर गैंगरेप, बस में रेप, Delhi Gangrape, Mahipalpur Gangrape, Rape In Bus
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com