दिल्ली के महरौली पुलिस स्टेशन इलाके में अचानक पांच मंजिला इमारत गिरने से हड़कंप मच गया. इस हादसे में कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है. सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल और रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंच गईं और बचाव कार्य तेजी से जारी है.
जानकारी के अनुसार, शाम करीब 7:45 बजे दमकल विभाग को इमारत गिरने की सूचना मिली. मौके पर पहुंची टीमों ने तुरंत रेस्क्यू शुरू किया और अब तक 4 से 5 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है. इन घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है, जहां उनका इलाज जारी है.
मलबे में और लोगों के फंसे होने की आशंका
फिलहाल राहत और बचाव दल मलबे में लगातार सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं, क्योंकि अभी भी कुछ लोगों के अंदर फंसे होने की आशंका है. प्रशासन ने इलाके को घेर लिया है और सभी एजेंसियां मिलकर तेजी से राहत कार्य में जुटी हुई हैं.
#WATCH दिल्ली: महरौली पुलिस स्टेशन इलाके में एक 5 मंजिला इमारत गिर गई। कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। बचाव अभियान जारी है। pic.twitter.com/dc9qInIp6z
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 30, 2026
खबर का अपडेट जारी है...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं