विज्ञापन
This Article is From Mar 09, 2018

बुद्धदेव भट्टाचार्य ने माकपा की राज्य समिति से इस्तीफा दिया

माकपा के राज्य सचिव सूर्य कांत मिश्रा ने आज यहां बताया कि भट्टाचार्य कंपल्सिव ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज( सीओपीडी) से पीड़ित हैं.

Also Read in
बुद्धदेव भट्टाचार्य ने माकपा की राज्य समिति से इस्तीफा दिया
बुद्धदेव भट्टाचार्य की फाइल फोटो
नई दिल्ली: वरिष्ठ माकपा नेता और पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य ने राज्य समिति से इस्तीफा दे दिया है. भट्टाचार्य ने इस्तीफा देने की मुख्य वजह अपने खराब स्वास्थ्य को बताया है.  माकपा के राज्य सचिव सूर्य कांत मिश्रा ने आज यहां बताया कि भट्टाचार्य कंपल्सिव ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज( सीओपीडी) से पीड़ित हैं. ध्यान हो कि भट्टाचार्य ने पहले भी राज्य समिति से निकलने की इच्छा जतायी थी लेकिन पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने उनके इस कदम का विरोध किया था.

यह भी पढ़ें: बिप्लब देब आज लेंगे त्रिपुरा के मुख्यमंत्री पद की शपथ, पीएम मोदी और अमित शाह होंगे शामिल

मिश्रा ने बताया कि सात अन्य दिग्गज नेताओं ने भी पार्टी की राज्य इकाई से इस्तीफा दे दिया. यहां राज्य समिति की चार दिवसीय सम्मेलन के अंतिम दिन यह फैसला लिया गया. गौरतलब है कि भट्टाचार्ज बीते लंबे से समय से बीमार चल रहे हैं. उनसे जुड़ी करीबी सूत्रों के अनुसार उन्होंने यह फैसला डॉक्टरों की सलाह के आधार पर भी लिया है. 
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Buddhadeb Bhattacharjee Resigned From His Post
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com