आईएनएन तारागिरी भारतीय नौसेना में शामिल हो गया है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आईएनएस तारागिरी को कमीशन किया. आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आज अत्याधुनिक युद्धपोत 'तारागिरी' का नौसेना में शामिल होना भारत की बढ़ती समुद्री शक्ति का प्रतीक है. इस अवसर पर मैं मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड और भारतीय नौसेना सहित सभी देशवासियों को बधाई देता हूं. उन्होंने कहा कि जब हमारे प्रधानमंत्री 2047 तक एक विकसित भारत के निर्माण की बात करते हैं तो उस परिकल्पना में नौसेना की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण हो जाती है. 11 हजार किलोमीटर से अधिक लंबी तटरेखा वाला हमारा देश तीन तरफ से समुद्र से घिरा है, समुद्र से अलग होकर अपने विकास की कल्पना नहीं कर सकता है. हमारा करीब 95 प्रतिशत व्यापार समुद्री मार्गों से होता है. हमारी ऊर्जा सुरक्षा भी समुद्र पर निर्भर करती है. ऐसे में यह साफ है कि एक मजबूत और सक्षम नौसेना हमारे लिए केवल एक विकल्प नहीं, बल्कि जरूरत है.
Breaking News Live Updates:
केंद्रीय गृह मंत्री के हेलीकॉप्टर में आई तकनीकी खराबी, हेलीकॉप्टर में नहीं थे अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के हेलीकॉप्टर में शुक्रवार को खराबी आ गई है. हेलीकॉप्टर को गुवाहाटी से धुबरी तक एक घंटे की उड़ान भरनी थी. हालांकि गृह मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक, तकनीकी खराबी के वक्त केंद्रीय मंत्री हेलीकॉप्टर में नहीं थे. अमित शाह आज असम के दौरे पर हैं और चुनावी राज्य में लगातार रैलियां कर रहे हैं.
भारतीय नौसेना में शामिल हुआ आईएनएस तारागिरी
आईएनएन तारागिरी भारतीय नौसेना में शामिल हो गया है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आईएनएस तारागिरी को कमीशन किया.
कांग्रेस ने ज्यादा घुसपैठियों को बाहर निकाला: एनडीटीवी से बोले गौरव गोगोई
जोरहाट में असम प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई ने एनडीटीवी से कहा कि कांग्रेस सरकार ने ज्यादा घुसपैठियों को बाहर निकाला है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के भ्रष्टाचार की जांच होगी. साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि जुबिन गर्ग की हत्या के आरोपी सीएम सरमा के करीबी हैं. उन्होंने दावा किया कि असम में कांग्रेस की सरकार बनेगी. सीएम हिमंता मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रहे हैं.
मजबूत और सक्षम नौसेना हमारे लिए विकल्प नहीं, बल्कि जरूरत है: राजनाथ सिंह
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि जब हमारे प्रधानमंत्री 2047 तक एक विकसित भारत के निर्माण की बात करते हैं तो उस परिकल्पना में नौसेना की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण हो जाती है. 11 हजार किलोमीटर से अधिक लंबी तटरेखा वाला हमारा देश, जो तीन तरफ से समुद्र से घिरा है, समुद्र से अलग होकर अपने विकास की कल्पना नहीं कर सकता है. हमारा करीब 95 प्रतिशत व्यापार समुद्री मार्गों से होता है. हमारी ऊर्जा सुरक्षा भी समुद्र पर निर्भर करती है. ऐसे में यह साफ है कि एक मजबूत और सक्षम नौसेना हमारे लिए केवल एक विकल्प नहीं, बल्कि जरूरत है.
#WATCH | Visakhapatnam, Andhra Pradesh | Defence Minister Rajnath Singh says, "When our Prime Minister speaks of building a developed India by 2047, the role of marine power in that vision also becomes extremely crucial. A country with a coastline exceeding 11,000 kilometres, our… pic.twitter.com/QWSSXVbOYT
— ANI (@ANI) April 3, 2026
युद्धपोत तारागिरी का शामिल होना भारत की बढ़ती समुद्री शक्ति का प्रतीक: राजनाथ सिंह
आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आज अत्याधुनिक युद्धपोत 'तारागिरी' को भारतीय नौसेना में शामिल किया जा रहा है. तारागिरी का शामिल होना भारत की बढ़ती समुद्री शक्ति का प्रतीक है. इस अवसर पर मैं मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड और भारतीय नौसेना सहित सभी देशवासियों को बधाई देता हूं.
#WATCH | Visakhapatnam, Andhra Pradesh | Defence Minister Rajnath Singh says, "Today, state-of-the-art warship, ‘Taragiri’, is being commissioned into the Indian Navy. The commissioning of Taragiri is a symbol of India's growing maritime power. On this occasion, I congratulate… pic.twitter.com/BUGAYGcsXr
— ANI (@ANI) April 3, 2026
पंजाब विधानसभा का 13 अप्रैल को एक दिवसीय सत्र
पंजाब विधानसभा का एक दिवसीय सत्र 13 अप्रैल को होने जा रहा है. विधानसभा अध्यक्ष ने यह सत्र बुलाया है.
Punjab Speaker calls one-day Assembly session on April 13, 2026 pic.twitter.com/59raMXvZ3d
— ANI (@ANI) April 3, 2026
मालदा हिंसा मामले के मुख्य साजिशकर्ता को बागडोगरा में पकड़ा
पश्चिम बंगाल की मालदा की घटना को लेकर उत्तर बंगाल के एडीजी के. जयरामन ने कहा कि हमने अब तक 35 लोगों को गिरफ्तार किया है और 19 मामले दर्ज किए हैं. मुख्य साजिशकर्ता मोफक्करुल इस्लाम को बागडोगरा में हिरासत में लिया गया है. उसे यहां लाया जा रहा है, जिसे कालियाचोक मामले में गिरफ्तार किया गया है.
#WATCH | Malda, West Bengal | On Malda incident, ADG North Bengal K Jayaraman says, "We have arrested 35 people and registered 19 cases so far. The main instigator Mofakkarul Islam has been detained in Bagdogra. He is being brought here. NIA will take over the investigation of… pic.twitter.com/OX59DgZEiS
— ANI (@ANI) April 3, 2026
तिरूपति पहुंचे महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे, भगवान श्री वेंकटेश्वर स्वामी के किए दर्शन
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे तिरूपति पहुंचे हैं, जहां पर उन्होंने तिरुमला तिरूपति देवस्थानम में भगवान श्री वेंकटेश्वर स्वामी के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की.
#WATCH | तिरूपति, आंध्र प्रदेश: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने तिरुमला तिरूपति देवस्थानम में भगवान श्री वेंकटेश्वर स्वामी के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की। pic.twitter.com/TcN16Gu2Hi
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 3, 2026
भारत की स्वदेशी परमाणु पनडुब्बी INS अरिदमन आज भारतीय नौसेना में शामिल होगी
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज भारत की स्वदेशी परमाणु पनडुब्बी INS अरिदमन को भारतीय नौसेना में शामिल करेंगे.
खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं हूं... आम आदमी पार्टी को राघव चड्ढा की खरी-खरी
आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने शुक्रवार को अपनी ही पार्टी को आड़े हाथों लिया है. पार्टी के संसद में बोलने पर पार्टी की ओर से पाबंदी लगाए जाने पर राघव चड्ढा ने कहा कि खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं हूं.
Silenced, not defeated
— Raghav Chadha (@raghav_chadha) April 3, 2026
My message to the ‘aam aadmi’
—
खामोश करवाया गया हूँ, हारा नहीं हूँ
'आम आदमी’ को मेरे संदेश pic.twitter.com/poUwxsu0S3