Breaking News LIVE: सरकार ने डीजल और जेट फ्यूल के एक्सपोर्ट पर लगने वाला विंडफॉल टैक्स बढ़ा दिया है. हालांकि पेट्रोल के एक्सपोर्ट पर लगने वाला टैक्स कम कर दिया है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में वरिष्ठ मंत्रियों की बैठक होगी. सरकार ने मॉनसून सत्र से पहले 19 जुलाई को सर्वदलीय बैठक बुलाई है. राजनाथ सिंह सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता करेंगे. उससे पहले एनडीए के फ्लोर लीडर्स की भी बैठक होगी. सरकार कई महत्वपूर्ण बिल लाने जा रही है.
मालेगांव में पवारवाड़ी पुलिस ने गैर-कानूनी हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सात देसी पिस्तौल और आठ ज़िंदा कारतूस ज़ब्त किए हैं. इस मामले में अब तक सात आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, और पुलिस ने बताया है कि हिफजुर्रहमान मोहम्मद इदरीस इस गैर-कानूनी हथियार नेटवर्क का मास्टरमाइंड है.
All Live Updates...
RJD में मची हलचल, प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने छोड़ा पद
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) को बिहार में एक बड़ा झटका लगा है. पार्टी के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. लंबे समय से राजद का पक्ष मजबूती से रखने वाले मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे से बिहार की राजनीति में नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं.
TMC सांसद रुक्मिणी 'कोयल' मल्लिक ने राज्यसभा से इस्तीफ़ा दिया।
TMC सांसद रुक्मिणी 'कोयल' मल्लिक ने राज्यसभा से इस्तीफ़ा दिया। pic.twitter.com/FzJAaLQnyi
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 16, 2026
दिल्ली में नए सरकारी आवास में गृह प्रवेश करेंगे CM नीतीश
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और जेडीयू के वरिष्ठ नेता नीतीश कुमार शुक्रवार को दिल्ली जाएंगे. इस दौरान वे राजधानी में अपने नए सरकारी आवास में गृह प्रवेश करेंगे. उन्हें 9, सुनहरी बाग रोड स्थित सरकारी आवास आवंटित किया गया है. गृह प्रवेश कार्यक्रम में जेडीयू के कई वरिष्ठ नेताओं के साथ-साथ एनडीए के घटक दलों के नेताओं के भी शामिल होने की संभावना है.
कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने पीएम मोदी को लिखा पत्र
कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने परिसीमन से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक को लेकर सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग की है.
TMC की राज्यसभा सांसद कोयल मल्लिक ने दिया इस्तीफा
TMC की राज्यसभा सांसद कोयल मल्लिक ने उपराष्ट्रपति और राज्यसभा चेयरमैन सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात की और अपना इस्तीफा सौंप दिया है.
पंजाब कांग्रेस विवाद मामला: चन्नी और रंधावा ने सुरजेवाला से की मुलाकात
कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल से मुलाकात से पहले चरणजीत सिंह चन्नी और सुखजिंदर सिंह रंधावा ने पार्टी महासचिव रणदीप सुरजेवाला से मुलाकात की, एक घंटे तक चली मुलाक़ात.
रोहिंग्या और बांग्लादेशी घुसपैठ नेटवर्क पर ED का बड़ा एक्शन, कई राज्यों में छापेमारी
ED के लखनऊ जोनल कार्यालय ने अवैध रोहिंग्या और बांग्लादेशी नागरिकों की भारत में घुसपैठ, फर्जी दस्तावेज़ तैयार कराने और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में गुरुवार को कई राज्यों में एक साथ बड़ी कार्रवाई की।
कोच्चि में होगा बहुराष्ट्रीय नौसैनिक प्रशिक्षण, भारतीय नौसेना करेगी मेजबानी
भारतीय नौसेना 20 से 23 जुलाई तक केरल के कोच्चि स्थित सदर्न नेवल कमांड में 'ऑपरेशन सदर्न रेडीनेस 26-2 का आयोजन करेगी. यह चार दिन का बहुराष्ट्रीय समुद्री प्रशिक्षण कार्यक्रम है. इसका आयोजन भारतीय नौसेना और कंबाइंड मैरीटाइम फोर्सेज (CMF) मिलकर कर रहे हैं.
संसद के मॉनसून सत्र को लेकर कांग्रेस की बैठक शुरू, खरगे और राहुल गांधी मौजूद
संसद के मॉनसून सत्र को लेकर कांग्रेस की बैठक शुरू हो गई है.सोनिया गांधी की अध्यक्षता में हो रही बैठक में खरगे और राहुल गांधी भी मौजूद हैं. कांग्रेस राम मंदिर चढ़ावा चोरी, पेपर लीक जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी में है. बैठक में इंडिया गठबंधन को एकजुट रखने को लेकर भी चर्चा हो सकती है.
EPFO ने 35 करोड़ खातों में भेजा PF का ब्याज
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने 15 जुलाई तक करीब 35 करोड़ सब्सक्राइबर्स के खाते में PF का ब्याज जमा कर दिया है. अधिकारिक सूत्रों ने NDTV को बताया कि सभी खाताधारकों के अकाउंट में ब्याज की राशि ट्रांसफर करने के लिए 15 जुलाई तक की डेडलाइन तय की गई थी और EPFO ने काफी हद तक ये काम कर लिया है.
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: SIT जांच में नया अपडेट
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच में विशेष जांच दल ने ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारियों और वित्तीय प्रबंधन से जुड़े विभिन्न पहलुओं की भी पड़ताल की. जांच टीम ने संबंधित लोगों से पूछताछ और अभिलेखों का सत्यापन किया. अंतिम रिपोर्ट के बाद ही विभिन्न पदाधिकारियों की भूमिका और जिम्मेदारियां स्पष्ट हो सकेंगी.
IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग मामला: राऊज एवेन्यु कोर्ट में टला फैसला
IRCTC घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में चार्ज फ्रेम करने पर राऊज एवेन्यु कोर्ट में फैसला टल गया है. ED ने आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव, तेजस्वी यादव, राबड़ी देवी, मीसा भारती, हेमा यादव, तेज प्रताप यादव और अन्य के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है. अब 31 जुलाई को फैसला सुनाएगा कोर्ट.
भारत की पहली हाइड्रोजन-पावर्ड ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को जींद और सोनीपत के बीच भारत की पहली हाइड्रोजन-पावर्ड ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे. यह रेलवे सेक्टर में साफ़-सुथरी और टिकाऊ मोबिलिटी को अपनाने की दिशा में एक अहम कदम होगा.
मॉनसून सत्र को लेकर सरकार बनाएगी रणनीति
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में वरिष्ठ मंत्रियों की बैठक होगी. सरकार ने मॉनसून सत्र से पहले 19 जुलाई को सर्वदलीय बैठक बुलाई है. राजनाथ सिंह सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता करेंगे. उससे पहले एनडीए के फ्लोर लीडर्स की भी बैठक होगी. सरकार कई महत्वपूर्ण बिल लाने जा रही है.
मालेगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई
मालेगांव में पवारवाड़ी पुलिस ने गैर-कानूनी हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सात देसी पिस्तौल और आठ ज़िंदा कारतूस ज़ब्त किए हैं. इस मामले में अब तक सात आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है. पुलिस ने बताया कि हिफजुर्रहमान मोहम्मद इदरीस इस गैर-कानूनी हथियार नेटवर्क का मास्टरमाइंड है. गुप्त सूचना के आधार पर मुंबई-आगरा हाईवे पर ओवरी नाला इलाके में जाल बिछाकर यह कार्रवाई की गई.
पेट्रोल पर टैक्स घटा, डीजल पर 8.5 रुपये बढ़ गई एक्सपोर्ट ड्यूटी
क्रूड ऑयल की बढ़ती कीमतों के बीच एक बार फिर सरकार ने डीजल और जेट फ्यूल के एक्सपोर्ट पर लगने वाला विंडफॉल टैक्स बढ़ा दिया है. हालांकि पेट्रोल के एक्सपोर्ट पर लगने वाला टैक्स कम कर दिया है.
वित्त मंत्रालय के नोटिफिकेशन के मुताबिक, डीजल के एक्सपोर्ट पर 8.50 रुपये/लीटर टैक्स बढ़ाया गया है, जबकि जेट फ्यूल के एक्सपोर्ट पर 7.50 रुपये प्रति लीटर टैक्स बढ़ाया गया है. वहीं पेट्रोल पर लगने वाले विंडफॉल टैक्स में 1.50 रुपये की कटौती की गई है. नई दरें आज 16 जुलाई, गुरुवार से लागू हो गई हैं.