दिल्ली पुलिस ने बिहार के बेगुसराय जिले से टिल्लू ताजपुरिया गैंग के मुख्य शूटर आकाश उर्फ बिट्टू उर्फ खुड्डी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. 26 मार्च को आउटर नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट के एंटी-नारकोटिक्स स्क्वाड ने बिहार पुलिस के साथ संयुक्त ऑपरेशन आकाश को गिरफ्तार किया है. आरोपी आकाश दिल्ली के नांगल ठकरान का रहने वाला है. दिल्ली पुलिस के मुताबिक, आरोपी 19 मार्च को बवाना के हरेवाली में रवि भारद्वाज मर्डर केस में शामिल है. उधर, दिल्ली पुलिस ने न्यू उस्मानपुर पुलिस स्टेशन क्षेत्र में 17 वर्षीय लड़के की हत्या के मामले में 15 से 17 वर्ष की आयु के चार लड़कों को गिरफ्तार किया है. पूछताछ के दौरान उन्होंने हत्या करना स्वीकार किया और कहा कि मृतक से उनकी पुरानी दुश्मनी थी. उनकी निशानदेही पर अपराध में इस्तेमाल दो चाकू भी बरामद किए गए. दिल्ली पुलिस ने बताया कि इस मामले की आगे की जांच जारी है.
Breaking News Live Updates:
सीएम योगी ने गोरखपुर में आम लोगों की सुनी शिकायतें
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मंदिर परिसर में जनता दर्शन के दौरान आम लोगों की शिकायतें सुनीं.
#WATCH | Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath holds janta darshan at Gorakhnath Temple premises in Gorakhpur, and listens to public grievances. pic.twitter.com/8bh8ByGSia
— ANI (@ANI) March 27, 2026
मुंबई: वानखेड़े स्टेडियम में T20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल टिकटों की कालाबाजारी का खुलासा
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए ICC Men T20 World Cup सेमीफाइनल मैच के टिकटों की कथित कालाबाजारी के मामले में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है. डीबी मार्ग पुलिस ने इस केस में अब तक कई लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक पूर्व अंडर-19 खिलाड़ी और मौजूदा क्रिकेट कोच भी शामिल है. सेमीफाइनल मैच को लेकर टिकटों की भारी डिमांड थी. इसी बीच पुलिस को शिकायतें मिलीं कि बड़ी संख्या में टिकट ब्लैक में बेचे जा रहे हैं. शिकायत के आधार पर जांच शुरू की गई तो एक पूरा नेटवर्क सामने आया.
राम नवमी पर मांद्रे माता मंदिर में पहुंचे श्रद्धालु
मध्य प्रदेश के ग्वालियर स्थित मांद्रे वाली माता मंदिर में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की. चैत्र नवरात्रि के आखिरी और नौवें दिन राम नवमी पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े.
#WATCH | Madhya Pradesh | Devotees offer prayers at the Mandre Wali Mata Temple in Gwalior on the occasion of Navami - the ninth day of Chaitra #Navratri pic.twitter.com/jQd5lKicRJ
— ANI (@ANI) March 27, 2026
पीएम मोदी आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए देश के मुख्यमंत्रियों से करेंगे संवाद, ऊर्जा को लेकर होगी चर्चा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देश के सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से संवाद करेंगे. पीएम मोदी शाम 6.30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मुख्यमंत्रियों से जुड़ेंगे. इस दौरान तेल, गैस और वैकल्पिक ईंधन की स्थिति पर चर्चा की जाएगी. इससे पहले सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाई थी.
मध्य प्रदेश के थाटीपुर जैन मंदिर के पास भीषण सड़क दुर्घटना, 4 लोगों की मौत
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में थाटीपुर जैन मंदिर के पास सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई. सीएसपी अतुल कुमार सोनी ने बताया कि सुबह करीब 3 बजे बस स्टैंड के पास शीतला माता मंदिर से लौट रहे परिवार के सदस्यों की इस दुखद दुर्घटना में मौत हो गई. इस मामले में एक स्कॉर्पियो चालक को गिरफ्तार किया गया है. चालक ने बस स्टैंड पर एक वाहन को टक्कर मारी और फरार हो गया. जैन मंदिर के पास उसकी एक ऑटो से टक्कर हो गई, जिससे 4 लोगों की मौत हो गई. वहीं 5 लोगों का अस्पताल में इलाज जारी है.
#WATCH | Gwalior, Madhya Pradesh: 4 killed in a road accident near Thatipur Jain Temple.
— ANI (@ANI) March 27, 2026
CSP Atul Kumar Soni says, "Around 3 AM, the family members who were returning from Sheetla Mata Temple near the bus stand met with a tragic death. In this case, a Scorpio driver has been… pic.twitter.com/MFykEWQSFl
जयपुर: सामोद के बांसा में चल रही थी नकली घी की फैक्ट्री, ब्रांडेड कंपनियों के रैपर, वनस्पति और मशीनें बरामद
जयपुर जिले में नकली घी के कारोबार पर एक बार फिर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने सामोद थाना क्षेत्र के बांसा गांव में चल रही फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है. पुलिस जांच में सामने आया कि फैक्ट्री में सोयाबीन तेल और वनस्पति में एसेंस मिलाकर नकली घी तैयार किया जा रहा था, जिसे ब्रांडेड कंपनियों के नाम से पैक कर बाजार में सप्लाई किया जाता था. कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से एक किलो पैकिंग के 22 पैकेट नकली घी, 13 पीपे वनस्पति, पैकिंग मशीन और हजारों की संख्या में सरस, कृष्णा और लोटस ब्रांड के रैपर बरामद किए हैं.आरोपी के कब्जे से अन्य सामग्री भी जब्त की गई है. इसी स्थान पर करीब 6 महीने पहले भी DST टीम ने छापा मारकर कार्रवाई की थी. उस समय गिरफ्तार आरोपी जेल से छूटने के बाद फिर से इस अवैध कारोबार में जुट गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए सरस कंपनी के प्रतिनिधियों को भी मौके पर बुलाया गया है, ताकि ब्रांड के दुरुपयोग की पुष्टि की जा सके.