विज्ञापन
6 minutes ago
नई दिल्ली:

Breaking News Live Updates: अप्रैल 2026 का आज आखिरी दिन है. देश के 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की वोटिंग के बाद अब नतीजों पर नजर है. 29 अप्रैल को आए एग्जिट पोल के बाद सभी राज्यों में राजनीतिक दलें वेट एंड वॉच वाली स्थिति में है. कुछ नेताओं की प्रतिक्रिया सामने आई है. फिलहाल 4 मई के रिजल्ट पर सबकी निगाहें टिकी है. चुनावी राजनीति के अलावा आज गृह मंत्री अमित लद्दाख का दौरा करने वाले हैं. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज दिल्ली में इटली के रक्षा मंत्री के साथ द्विपक्षीय बातचीत करेंगे. भीषण गर्मी के बीच आज कई जगहों पर बारिश का भी अलर्ट जारी किया गया है. गुरुवार 30 अप्रैल को देश-दुनिया में घटने वाली हर बड़ी घटना की जानकारी के लिए जुड़े रहे NDTV India के इस लाइव ब्लॉग से, यहां आपको आज की हर घटना सबसे पहले मिलेगी.


Breaking News Live Updates:

बंगाल, असम में हमारी सरकार बननी तय, पुडुचेरी, तमिलनाडु और केरल में भी बेहतर प्रदर्शनः धर्मेंद्र प्रधान

पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव पर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, "... किसी के मन में कोई संदेह नहीं है. बंगाल और असम में भाजपा सरकार बनना निश्चित है. वहां की जनता ने प्रधानमंत्री मोदी पर भरोसा दिखाया है. असम की जनता हमें सेवा करने का अवसर देगी... बंगाल में राष्ट्रवादियों की सरकार बननी तय है. भाजपा वहां एक बहुत बड़े बहुमत के साथ आगे जा रही है... बंगाल में विजय निश्चित है. पुडुचेरी में सरकार बननी तय है. तमिलनाडु में अच्छा प्रदर्शन होगा. केरल में भाजपा एक प्रमुख शक्ति के रूप में उभर रही है."

दिल्ली में एनकाउंटर, मर्डर केस में शामिल सूरज उर्फ काना को लगी लगी

दिल्ली से एनकाउंटर की खबर सामने आई है. मिली जानकारी के अनुसार अशोक विहार पुलिस ने उत्तर-पश्चिमी दिल्ली में प्रेमवाड़ी पुल के पास एक मुठभेड़ की, जिसमें एक वांछित अपराधी घायल हो गया. हत्या के एक मामले में वांछित आरोपी सूरज उर्फ ​​काना को, पुलिस को रात में उसकी गतिविधियों के बारे में जानकारी मिलने के बाद रोका गया. इस कार्रवाई के दौरान, उसने कथित तौर पर पुलिस टीम पर गोली चला दी, और एक गोली बुलेटप्रूफ जैकेट पहने एक पुलिसकर्मी को छूकर निकल गई. जवाबी फायरिंग में, पुलिस ने उसके पैर में गोली मार दी. मौके से एक अवैध हथियार और एक स्कूटर बरामद किया गया.

लेह, लद्दाख में भूकंप, रिक्टर स्केल पर 4.1 मापी गई तीव्रता

गुरुवार सुबह-सुबह लेह, लद्दाख में भूंकप के झटके महसूस किए गए. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.1 मापी गई. हालांकि इससे कोई जनहानि की जानकारी नहीं है.

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com