देश में पिछले कुछ दिनों से विमानों में बम की धमकियां (Bomb Threats) मिल रही हैं. यह सिलसिला आज भी जारी रहा. देश में रविवार को 20 से ज्यादा विमानों में बम होने की धमकी मिली. बीते सात दिनों में 100 से ज्यादा विमानों को बम होने की धमकी मिल चुकी है. कई घंटों की जांच के बाद अब तक किसी भी विमान में कोई कोई संदिग्ध सामान नहीं मिला है. इंडिगो, विस्तारा, एयर इंडिया और अकासा एयर उन एयरलाइनों में शामिल हैं, जिन्हें बम से उड़ाने की धमकी मिली है. इन उड़ानों में घरेलू उड़ानों के साथ ही अंतरराष्ट्रीय उड़ानें भी शामिल हैं.
इंडिगो, विस्तारा और एयर इंडिया की छह-छह उड़ानों को धमकियां मिली हैं. विमानों को रोजाना मिल रही धमकियों को लेकर केंद्र सरकार भी गंभीर है और इस तरह की घटनाओं से निपटने के लिए सख्त नियमों पर विचार कर रहा है. उधर DGCA विक्रम देव दत्त का तबादला कोयला मंत्रालय में हो गया है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
विस्तारा के छह विमानों को मिली धमकियां
विस्तारा के जिन छह विमानों को आज बम होने की धमकी मिली है. विस्तारा एयरलाइन्स के प्रवक्ता ने अपने एक बयान में कहा कि हम 20 अक्टूबर 2024 को संचालित होने वाली छह विस्तारा उड़ानों के लिए सोशल मीडिया पर सुरक्षा धमकियां मिलने की पुष्टि करते हैं.

विस्तारा की इन उड़ानों को मिली धमकियां
- फ्लाइट UK25 (दिल्ली से फ्रैंकफर्ट)
- फ्लाइट UK106 (सिंगापुर से मुंबई)
- फ्लाइट UK146 (बाली से दिल्ली)
- फ्लाइट UK116 (सिंगापुर से दिल्ली)
- फ्लाइट UK110 (सिंगापुर से पुणे)
- फ्लाइट UK107 (मुंबई से सिंगापुर)
उन्होंने कहा कि प्रोटोकॉल के अनुरूप सभी संबंधित अधिकारियों को तुरंत सूचित किया गया और उनके निर्देशानुसार सुरक्षा प्रक्रियाएं अपनाई जा रही हैं. हमेशा की तरह हमारे ग्राहकों, चालक दल और विमानों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता बनी हुई है.

अकासा के 6 विमानों को मिली धमकी
इसके साथ ही अकासा एयर के 6 विमानों में भी बम होने की धमकी मिली है. इसे लेकर अकासा एयर के प्रवक्ता ने कहा कि हम सभी सुरक्षा प्रक्रियाओं का पालन कर रहे हैं.
उन्होंने कहा, "20 अक्टूबर 2024 को संचालित होने वाली हमारी कुछ उड़ानों को आज सुरक्षा अलर्ट प्राप्त हुए हैं. अकासा एयर इमरजेंसी रिस्पांस टीमें स्थिति की निगरानी कर रही हैं और सुरक्षा और नियामक अधिकारियों के संपर्क में हैं. हम स्थानीय के साथ समन्वय में सभी सुरक्षा और सुरक्षा प्रक्रियाओं का पालन कर रहे हैं. अधिकारियों और जमीन पर अकासा एयर की टीमें यात्रियों की सुरक्षा और आराम सुनिश्चित करने में सहायता करने के लिए तैयार हैं."
बाद में उन्होंने बताया कि इन सभी छह विमानों को बम धमकी के बाद प्रक्रियाओं और गहन निरीक्षण के बाद उड़ाने की इजाजत दे दी गई.
अकासा के इन विमानों को मिली धमकी
- फ्लाइट QP1102 (अहमदाबाद से मुंबई)
- फ्लाइट QP1378 (दिल्ली से गोवा)
- फ्लाइट QP1385 (मुंबई से बागडोगरा)
- फ्लाइट QP1406 (दिल्ली से हैदराबाद)
- फ्लाइट QP1519 (कोच्चि से मुंबई)
- फ्लाइट QP1526 (लखनऊ से मुंबई)

इंडिगो के विमानों को भी मिली धमकी
इसके साथ ही इंडिगो के भी छह विमानों को धमकी मिली है, जिसके बाद इंडिगो के विमानों की इमरजेंसी लैंडिंंग कराई गई है.
इंडिगो के इन विमानों को मिली धमकी
- फ्लाइट 6E 58 (जेद्दा से मुंबई)
- फ्लाइट 6E87 (कोझिकोड से दम्मम)
- फ्लाइट 6E11 (दिल्ली से इस्तांबुल)
- फ्लाइट 6E17 (मुंबई से इस्तांबुल)
- फ्लाइट 6E133 (पुणे से जोधपुर)
- फ्लाइट 6E112 (गोवा से अहमदाबाद)
बेलगावी एयरपोर्ट को धमकी भरे ईमेल
उधर, बेलगावी एयरपोर्ट को दो दिनों में दो धमकी भरे ईमेल मिले हैं. इनमें से एयरपोर्ट को एक ईमेल कल मिला था तो दूसरा आज मिला है.
धमकी मिलने के बाद पुलिस, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड ने एयरपोर्ट की जांच की लेकिन कुछ नहीं मिला. पुलिस ने कहा कि यह एक फर्जी मेल था. इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.
एयरलाइंस के सीईओ से की बैठक
भारतीय एयरलाइंस द्वारा संचालित उड़ानों को लगातार मिल रही धमकियों के बाद 'नागरिक विमानन सुरक्षा ब्यूरो' ने शनिवार को यहां एयरलाइंस के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों (सीईओ) के साथ बैठक की. बीसीएएस के अधिकारियों ने सीईओ को बम की धमकियों से निपटने के लिए मानक संचालन प्रक्रियाओं (एसओपी) का पालन करने का निर्देश दिया.
सूत्रों के मुताबिक उन्होंने सभी हितधारकों को धमकियों और प्रतिक्रिया में लागू किए जा रहे उपायों के बारे में सूचित करने के महत्व को रेखांकित किया. शनिवार को एक ही दिन में करीब 30 विमानों में बम होने की धमकी मिली थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं