विज्ञापन
This Article is From Mar 19, 2019

प्रमोद सावंत ने राजभवन में रात 2 बजे आयोजित समारोह में गोवा के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली

प्रमोद सावंत (Pramod Sawant) ने गोवा के मुख्यमंत्री (Chief Minister of Goa) पद की शपथ ले ली. प्रमोद सावंत (Pramod Sawant) को गोवा की राज्यपाल मृदुला सिन्हा ने पद और गोपनियता की शपथ दिलाई.

Also Read in
BJP के प्रमोद सावंत (Pramod Sawant) ने गोवा के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली.
  • गोवा के मुख्यमंत्री बने प्रमोद सावंत
  • राज्यपाल मृदुला सिन्हा ने दिलाई शपथ
  • मनोहर पर्रिकर के निधन से खाली हुआ था पद
नई दिल्ली:

प्रमोद सावंत (Pramod Sawant) गोवा के मुख्यमंत्री (Chief Minister of Goa) बन गए हैं. प्रमोद सावंत ने (Pramod Sawant) रात 2 बजे राज्यभवन में आयोजित समारोह में पद और गोपनियता की शपथ ली. प्रमोद सावंत  (Pramod Sawant News) को गोवा की राज्यपाल मृदुला सिन्हा ने पद और गोपनियता की शपथ दिलाई. प्रमोद सावंत (Pramod Sawant News) के साथ-साथ दो डिप्टी सीएम ने भी शपथ ली. MGP के सुदिन धवलिकर और गोवा फॉरवर्ड पार्टी (GFP) के विजय सरदेसाई डिप्टी सीएम बनाए गए हैं. सोमवार देर रात आयोजित समारोह में प्रमोद सावंत और दो डिप्टी सीएम के अलावा 9 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली. शपथ समारोह से पहले प्रमोद सावंत ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी मुझे दी है उसे निभाने की मेरी पूरी कोशिश रहेगी. मैं जो भी कुछ हूं मनोहर पर्रिकर की वजह से ही हूं. उन्होंने ही मुझे राजनीति में लाया और उन्हीं के बदौलत मैं गोवा विधानसभा का स्पीकर बना. 

 

 

गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के रविवार को हुए निधन के बाद से यह पद खाली था. मनोहर पर्रिकर (Manohar Parrikar) का कैंसर की बीमारी से जूझते हुए 63 साल की उम्र में रविवार को निधन हो गया था. मनोहर पर्रिकर (Manohar Parrikar Dies) अग्नाशय कैंसर से पीड़ित थे. मनोहर पर्रिकर गोवा में एक गठबंधन सरकार का नेतृत्व कर रहे थे, जिसमें भाजपा के साथ गोवा फॉरवर्ड पार्टी, एमजीपी और निर्दलीय शामिल रहे. बताया जाता है कि गोवा विधानसभा के अध्यक्ष प्रमोद सावंत मनोहर पर्रिकर के बेहद करीबी हैं. 

 

 

 

यह भी पढ़ें: प्रमोद सावंत बने गोवा के सीएम, जानिए- इस डॉक्टर और किसान के बारे में सब कुछ

हालांकि प्रमोद सावंत के नाम को लेकर सहयोगी दलों ने जबर्दस्त सौदेबाजी की. इसका नतीजा यह है कि बीजेपी की सहयोगी पार्टियों महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी के नेता सुदीन धवलिकर और गोवा फॉरवर्ड पार्टी (GFP) के नेता विजय सरदेसाई उपमुख्यमंत्री बनाए जाएंगे. हालांकि इससे पहले दिन भर सियासी ड्रामा होता रहा. एक तरफ मनोहर पर्रिकर का अंतिम संस्कार हो रहा था तो दूसरी तरफ कुर्सी को लेकर उठापटक चलती रही. कांग्रेस ने मनोहर पर्रिकर के निधन से पहले और मृत्यु की खबर आते ही राज्य में सरकार बनाने का दावा ठोक दिया. आज कांग्रेस विधायक राज्यपाल से मिल भी आए. वे सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते सरकार बनाने का दावा कर रहे हैं. विधानसभा का गणित कुछ इस तरह है.

यह भी पढ़ें: जब मनोहर पर्रिकर ने की थी शूटर तेजस्विनी सावंत की मदद, तुरंत कर दिए थे चेक पर दस्तखत

चालीस सदस्यों की गोवा विधानसभा में अभी चार जगह खाली हैं. 36 विधायकों में बीजेपी के पास स्पीकर को मिला कर 12 विधायक हैं. उसे एमजीपी और जीएफपी के तीन-तीन विधायकों का समर्थन हासिल है. तीन निर्दलीय भी सरकार के साथ हैं. इन्हें मिला कर बीजेपी के पास 21 विधायक होते हैं जो बहुमत के आंकड़े से दो ज्यादा हैं. उधर, कांग्रेस के पास 14 विधायक हैं. उसके साथ एनसीपी का भी एक विधायक है.

यह भी पढ़ें: गोवा में क्यों खिंचे चले आते हैं सैलानी, जानिए अब तक यहां हुए कितने मुख्यमंत्री?

कांग्रेस का कहना है कि बीजेपी को छोटी पार्टियों ने इसी शर्त पर समर्थन दिया था कि मनोहर पर्रिकर सीएम बनें. अब वे नहीं रहे इसलिए कांग्रेस को सबसे बड़ी पार्टी के आधार पर मौका मिलना चाहिए था.

कौन हैं प्रमोद सावंत?
पेशे से किसान और आर्युर्वेदिक डॉक्टर प्रमोद सावंत वर्तमान में गोवा विधानसभा के अध्यक्ष हैं. 45 वर्षीय डॉ. सावंत की पत्नी सुलक्षणा भी बीजेपी की नेत्री हैं और साथ में शिक्षिका भी हैं. गोवा बीजेपी के नेता 45 साल के डॉ. प्रमोद सावंत का जन्म 24 अप्रैल 1973 को हुआ. सैंकलिम विधानसभा क्षेत्र से चुनकर आए डॉ. प्रमोद सावंत का पूरा नाम डॉ. प्रमोद पांडुरंग सावंत है. उनकी मां पद्मिनी सावंत और पिता पांडुरंग सावंत हैं. प्रमोद सावंत ने आयुर्वेदिक चिकित्सा में महाराष्ट्र के कोल्हापुर की गंगा एजुकेशन सोसायटी से ग्रेजुएशन किया था. इसके बाद उन्होंने सोशल वर्क में पोस्ट ग्रेजुएशन पुणे की तिलक महाराष्ट्र यूनिवर्सिटी से किया. प्रमोद सावंत किसान और आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति के प्रेक्टिशनर हैं.    

VIDEO: आज मैं जो कुछ भी हूं सिर्फ मनोहर पर्रिकर की वजह से हूं- प्रमोद सावंत​

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pramod Sawant, Chief Minister Of Goa, Goa, Goa News, Manohar Parrikar, Who Is Pramod Sawant
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com