विज्ञापन
Story ProgressBack

भाजपा ने झारखंड में सरकार ‘चोरी’ करने की कोशिश की : राहुल गांधी

राहुल गांधी ने आदिवासियों, दलितों और पिछड़े वर्ग के लोगों का वास्तविक आंकड़ा जानने के लिए जाति आधारित गणना कराने पर जोर दिया. उन्होंने दावा किया, ‘‘देश में आदिवासियों, दलितों और पिछड़े वर्ग के लोगों के साथ अन्याय बढ़ रहा है.’’

Read Time: 3 mins
भाजपा ने झारखंड में सरकार ‘चोरी’ करने की कोशिश की : राहुल गांधी
राहुल गांधी ने कहा कि देश का युवा रोजगार चाहता है. (फाइल)
गोड्डा/देवघर (झारखंड) :

कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर झारखंड में सरकार की ‘चोरी' की कोशिश करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जनादेश की रक्षा के लिए हस्तक्षेप किया. गोड्डा जिले में कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा' के दौरान एक जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो)नीत गठबंधन सरकार को बचाने में कांग्रेस की भूमिका पर प्रकाश डाला. उन्होंने एक बार फिर भाजपा की विचारधारा का विरोध करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई. वह बाद में देवघर पहुंचे और कुंवर सिंह चौक पर एक अन्य रैली को संबोधित करने के अलावा प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम में ‘रुद्राभिषेक' किया.

इस अवसर पर उन्होंने कहा, ‘‘देश का युवा रोजगार चाहता है. भाजपा और प्रधानमंत्री (नरेन्द्र) मोदी ने देश में बेरोजगारी की बीमारी फैलाई है. इस नई बीमारी ने भारतीय युवाओं को संक्रमित कर दिया है और उनका भविष्य बर्बाद कर दिया है.''

राहुल गांधी ने देश में आदिवासियों, दलितों और पिछड़े वर्ग के लोगों का वास्तविक आंकड़ा जानने के लिए जाति आधारित गणना कराने पर भी जोर दिया. उन्होंने दावा किया, ‘‘देश में आदिवासियों, दलितों और पिछड़े वर्ग के लोगों के साथ अन्याय बढ़ रहा है.''

पश्चिम बंगाल से झारखंड में पहुंची यात्रा 

मणिपुर से 14 जनवरी को शुरू हुई यात्रा ने शुक्रवार दोपहर को पश्चिम बंगाल के पाकुड़ जिले होते हुए झारखंड राज्य में प्रवेश किया.

कांग्रेस प्रवक्ता राकेश सिन्हा ने बताया कि पाकुड़ के लिट्टीपाड़ा में रात्रि विश्राम के बाद यात्रा शनिवार सुबह गोड्डा जिले के सरकंडा चौक से फिर शुरू हुई. सिन्हा ने बताया कि यात्रा धनबाद के लिए रवाना होगी और धनबाद के टुंडी ब्लॉक के हलकटा में रात्रि विश्राम के लिए रुकेगी.

67 दिनों में 6,713 किमी की दूरी करेगी तय 

झारखंड में यात्रा दो चरणों में होगी और इस दौरान आठ दिन के दौरान 13 जिलों में 804 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी. 

‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा' 67 दिनों में 6,713 किलोमीटर की दूरी तय करेगी और 15 राज्यों के 110 जिलों से होते हुए 20 मार्च को मुंबई में समाप्त होगी.

ये भी पढ़ें :

* नीतीश ने कांग्रेस-RJD के दबाव में जाति सर्वेक्षण का आदेश दिया : राहुल गांधी
* उत्तर प्रदेश में ‘इंडिया' गठबंधन का हाल : कांग्रेस और रालोद ने सपा से मांगी ज्यादा सीटें
* "भावी प्रधानमंत्री को बीजेपी ने मुख्यमंत्री तक ही सीमित कर दिया": बिहार में सत्ता परिवर्तन पर अखिलेश यादव

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Our Offerings: NDTV
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
  • इंडिया
  • मराठी
  • 24X7
Choose Your Destination
Previous Article
किरोड़ी लाल मीणा की वो कसम... दौसा नहीं जीता तो मंत्री पद छोड़ दिया
भाजपा ने झारखंड में सरकार ‘चोरी’ करने की कोशिश की : राहुल गांधी
अंतरिक्ष भारत का फ्यूचर प्‍लान, जानिए भारतीय अंतरिक्ष स्‍टेशन में कब जा सकेंगे मानव
Next Article
अंतरिक्ष भारत का फ्यूचर प्‍लान, जानिए भारतीय अंतरिक्ष स्‍टेशन में कब जा सकेंगे मानव
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com
;