उत्तर प्रदेश के बलिया में पिछले हफ्ते हुए मर्डर केस (Ballia Murder Case) को लेकर खूब राजनीति हो रही है. कांग्रेस इस मामले में जांच के खिलाफ कई बयान दे चुके भारतीय जनता पार्टी के विधायक सुरेंद्र सिंह (BJP MLA Surendra Singh) को लेकर लगातार हमलावर है, जिसके बाद बीजेपी ने विधायक पर सख्ती दिखाई है. सूत्रों के हवाले से जानकारी है कि बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने यूपी बीजेपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह को बलिया की घटना को लेकर फ़ोन किया था. नड्डा ने इस दौरान बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह के व्यवहार को लेकर चेतावनी देते हुए कड़ी आपत्ति की है.
सूत्रों ने जानकारी दी है कि जेपी नड्डा ने स्वतंत्र देव सिंह को विधायक सुरेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी करने के आदेश दिया है. नड्डा ने यहा भी कहा है कि बलिया घटना की जांच में वो किसी प्रकार का दखल देने की कोशिश ना करें, वर्ना पार्टी उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी.
-
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit 2026: Asian Games में कैसे जीते 2 Gold Medal? Shooter Neeru Dhanda ने बताया -
AI न नौकरी खाएगा, न इंसानों की जगह लेगा... NDTV World Summit में माइक वॉल्श ने बता दिया AI का फ्यूचर -
महंगाई, GDP और AI पर RBI गवर्नर Sanjay Malhotra का बड़ा बयान, आम आदमी को कितनी राहत? | EXCLUSIVE -
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
NDTV World Summit 2026 | भारत पर साइबर अटैक का खतरा कितना बड़ा? Microsoft के निकोलस बट्स ने बताया -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स
बता दें कि पिछले हफ्ते गुरुवार को बलिया के दुर्जनपुर गांव में दो पक्षों के बीच गोलियां चल गई थीं, जिसमें एक अधेड़ की मौत हो गई थी. गोली चलाने का मुख्य आरोपी धीरेंद्र सिंह बीजेपी कार्यकर्ता है और वो घटना के बाद फरार चल रहा था. रविवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया था.
यह भी पढ़ें : बलिया कांड : आरोपी पक्ष को अस्पताल लेकर पहुंचे BJP विधायक फूट-फूटकर लगे रोने, बोले- सत्याग्रह करूंगा
हालांकि, मामले ने तब असली राजनीतिक रंग लेना शुरू कर दिया, जब बलिया से बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह ने आरोपी पक्ष के बचाव में बयान देने शुरू कर दिए और घेराव की धमकी देने लगे. सुरेंद्र सिंह ने कहा था कि आरोपी उनका सहयोगी है और उसने आत्मरक्षा में गोली चलाया था. उन्होंने थाने का घेराव देने और सत्याग्रह करने की बात भी कही थी. उन्होंने यह भी कहा था कि 'मैं विधायक रहूं या नहीं रहूं स्वाभिमान और संस्कृति की रक्षा जरूर करूंगा.'
आरोपी के समर्थन में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने भी प्रदर्शन और नारेबाजी की है. इनकी मांग है कि पीड़ित पक्ष के ऊपर भी मुकादमा दर्ज किया जाए क्योंकि उन्होंने भी मारपीट की थी. उनकी धमकी है कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो वो बीजेपी छोड़ देंगे.
Video: बलिया हत्याकांड : आरोपी के समर्थन में बीजेपी कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं