विज्ञापन
This Article is From Apr 17, 2018

कांग्रेस के गढ़ रायबरेली में 21 अप्रैल को रैली करेंगे BJP अध्यक्ष अमित शाह

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह 21 अप्रैल को यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली में कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे और एक रैली को संबोधित करेंगे.

कांग्रेस के गढ़ रायबरेली में 21 अप्रैल को रैली करेंगे BJP अध्यक्ष अमित शाह
बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह.
  • सोनिया गांधी का संसदीय क्षेत्र है रायबरेली
  • स्मृति ईरानी को लोकसभ चुनाव में मिली थी हार
  • अमित शाह पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें भी करेंगे
नई दिल्ली: कांग्रेस के खिलाफ अपनी पार्टी की लड़ाई को गांधी परिवार के गढ़ तक ले जाते हुए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह 21 अप्रैल को यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली में कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे और एक रैली को संबोधित करेंगे. भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि शाह जब रायबरेली में होंगे तो कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र अमेठी सहित कई अन्य पड़ोसी क्षेत्रों के भाजपा कार्यकर्ता उनके कार्यक्रमों में शामिल होंगे.

यह भी पढ़ें : कांग्रेस का मकसद बिखराव, अस्थिरता की राजनीति करना : अमित शाह

एक वरिष्ठ नेता ने नाम का खुलासा नहीं करने की शर्त पर बताया कि रायबरेली में एक बड़ी रैली को संबोधित करने जा रहे शाह पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें भी करेंगे, ताकि 2019 के आम चुनावों के लिए भाजपा की तैयारियों की समीक्षा की जा सके. भाजपा ने 2014 के आम चुनावों में उत्तर प्रदेशों में जोरदार प्रदर्शन किया था, लेकिन वह रायबरेली एवं अमेठी सीट नहीं जीत सकी थी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शाह अमेठी में जीत दर्ज कर राहुल गांधी को झटका देने की पूरी कोशिश कर रहे हैं.

VIDEO : राहुल बोले- दलितों को कुछ नहीं समझते अमित शाह


पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को अपना उम्मीदवार बनाया था, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था. चुनाव में हारने के बाद नियमित तौर पर अमेठी का दौरा कर रहीं ईरानी ने वहां विकास की कई पहल करने का दावा किया है. अगले आम चुनाव में भाजपा उन्हें अपना उम्मीदवार बना सकती है. 

(इनपुट : भाषा)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Amit Shah
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com