विज्ञापन

बीजेपी चीफ नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान जल्द, तावड़े और सुनील बंसल बने रह सकते हैं महासचिव

बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम के नामों का ऐलान जल्द हो सकता है. सूत्रों ने दावा किया है कि इस बार राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की टीम में 80 प्रतिशत नए चेहरे शामिल हो सकते हैं.

बीजेपी चीफ नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान जल्द, तावड़े और सुनील बंसल बने रह सकते हैं महासचिव
जल्दी घोषित होगी नितिन नवीन की टीम (फाइल फोटो)
  • बीजेपी चीफ नितिन नवीन की नई टीम की घोषणा जल्द होने वाली है
  • विनोद तावड़े और सुनील बंसल पार्टी के महासचिव बने रह सकते हैं
  • जनवरी में नवीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने के बाद से ही टीम का गठन पेंडिंग है

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की नई टीम की घोषणा बहुत जल्द हो सकती है. सूत्रों ने बताया कि विनोद तावड़े और सुनील बंसल को राष्ट्रीय महासचिव के रूप में बनाए रखे जाने की संभावना है. सूत्रों ने बताया कि बीजेपी की नई टीम के नामों का ऐलान बहुद जल्द हो जाएगा. विनोद तावड़े और सुनील बंसल के राष्ट्रीय महासचिव के रूप में बने रहने की संभावना है. इसके अलावा संघ पृष्ठभूमि से भी दो नए चेहरों को राष्ट्रीय महासचिव बनाए जाने की चर्चा है. 

अन्य दल से आए नेताओं को संगठन में जिम्मेदारी नहीं 

सूत्रों ने बताया कि किसी अन्य दल से आए नेताओं को संगठन में बड़ी जिम्मेदारी नहीं मिलने वाली है. पार्टी इसके पक्ष में नहीं है. महाराष्ट्र के एक कैबिनेट मंत्री, मध्यप्रदेश के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ के एक कैबिनेट मंत्री को भी संगठन में जिम्मेदारी मिलने की संभावना है. 


80% नए चेहरे

सूत्रों ने दावा किया है कि है इस बार राष्ट्रीय टीम में करीब 80 प्रतिशत नए चेहरे शामिल हो सकते हैं. राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 2029 और 2034 के लोकसभआ चुनावों को ध्यान में रखते हुए युवा और नए चेहरों को इस टीम में प्राथमिकता दे सकते हैं. ये भी कहा जा रहा है कि जो नेता पहले केंद्र में संगठन की जिम्मेदारी निभा चुके हैं, उनको नई टीम में शामिल होने की संभावना कम बताई जा रही है. 

गौरतलब है कि नितिन नवीन के जनवरी में बीजेपी चीफ बनने के बाद से ही टीम का गठन नहीं हो पाया है. राष्ट्रीय टीम में अधिकतम 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, नौ राष्ट्रीय महामंत्री (जिनमें एक महामंत्री संगठन भी शामिल है) और 15 मंत्रियों की नियुक्ति हो सकती है. एक राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष की नियुक्ति होनी है. बीजेपी संविधान में किए गए संशोधन के अनुसार 33 प्रतिशत पद महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं. यानी कुल 38 पदाधिकारियों में कम से कम 13 महिलाओं का होना अनिवार्य है. 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nitin Nabin, BJP Team, Sunil Bansal, Vinod Tawade
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com