विज्ञापन
3 years ago
नई दिल्ली:

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अधिवेशन के दूसरे और अंतिम दिन पीएम मोदी ने बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. इस मौते पर पीएम मोदी कहा कि बीजेपी कार्यकर्ता से अनुरोध है कि किसी बूथ में कोई भी फर्स्ट टाइम का वोटर ऐसा ना हो जिन तक आप ना पहुंचे हो. आप उन तक पहुंचे और कहें कि मैंने उन्हें अपना प्रणाम भेजा है. आज वो समय आ गया है जब हमे अपने देश का भाग्य लिखना है. मैंने पहले कहा था कि अगर आप 10 घंटे काम करेंगे तो मैं 11 घंटे काम करूंगा. अगर आप 12 घंटे काम करेंगे तो मैं 13 घंटे काम करूंगा. आने वाले 100 दिनों तक अब बीजेपी के हर कार्यकर्ता को अपने लिए नए लक्ष्य बनाने होंगे. उन्हें प्राप्त भी करना हो. बीते कुछ वर्षों में बीजेपी की योजनाओं को लाभ करोड़ों लोगों को हुआ है. पीएम मोदी ने आगे कहा कि कांग्रेस तो एयर स्ट्राइक का प्रमाण मांग रही थी. कांग्रेस में लड़ाई चल रही है. कांग्रेस में एक वर्ग है जो कहता है मोदी से नफरत करो, मोदी की छवि खराब करने के लिए कुछ भी करो. जबकि दूसरा वर्ग है जो कहता है कि मोदी पर व्यक्तिगत आरोप मत लगाओ, इससे कांग्रेस को औऱ ज्यादा नुकसान होता है. कांग्रेस हमसे सैद्धांतिक लड़ाई नहीं लड़ पा रही है. इसलिए वो मोदी पर झूठे आरोप लगाती है. 

गौरतलब है कि पीएम मोदी से पहले गृह मंत्री अमित शाह ने भाजपा राष्ट्रीय अधिवेशन को संबोधित किया था. उन्होंने उस दौरान कहा था कि 75 वर्ष में इस देश ने 17 लोकसभा चुनाव, 22 सरकारें और 15 प्रधानमंत्री देखें हैं. देश में हर सरकार ने अपने समय पर समयानुकूल विकास करने का प्रयास किया है. लेकिन आज मैं बिना किसी कन्फ्यूजन के कह सकता हूं कि समग्र विकास, हर क्षेत्र का विकास और हर व्यक्ति का विकास करने का काम केवल नरेन्द्र मोदी जी के 10 वर्षों में हुआ है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कुछ देर में राष्‍ट्रीय अधिवेशन में उपस्थित नेताओं को संबोधित करेंगे.

बता दें कि भाजपा के राष्ट्रीय सम्मेलन में शनिवार को एक राजनीतिक प्रस्ताव, "विकसित भारत-मोदी की गारंटी" पारित किया गया था. इसमें पार्टी के कई नेताओं ने दक्षिण भारत, किसानों और सिखों के लिए सरकार के विकास और सांस्कृतिक उपायों और विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला था. शनिवार को हुई बैठक के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रस्ताव पेश करते हुए अपनी टिप्पणी में कहा था कि किसी भी सरकार ने किसानों के लिए उतना काम नहीं किया जितना नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली इस सरकार ने किया है. 

वहीं, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण पर ध्यान केंद्रित करते हुए पीएम मोदी के नेतृत्व की सराहना की. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने पांच शताब्दियों से अधिक समय से भक्तों के इंतजार को "समाप्त" कर दिया है.  साथ ही उन्होंने प्रस्ताव में देश की सनातन संस्कृति का सम्मान करने के लिए सरकार की सराहना की गई. सीएम योगी ने आगे कहा कि पीएम मोदी की गारंटी विकसित भारत की गारंटी है, उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि केंद्र सरकार की कल्याणकारी पहल जाति, क्षेत्र या आस्था के आधार पर बिना किसी भेदभाव के समाज के सभी वर्गों तक पहुंची. 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
BJP  National Convention, PM Modi In BJP  National Convention, PM Modi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com