संसद में ऑक्सीजन की कमी से होने वाली मौतों पर केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री डॉ भारती प्रवीण कुमार द्वारा ऑक्सीजन की कमी से कोई मौत नहीं' का लिखित बयान देने के बाद सियासी हलचल तेज है. शिवसेना सांसद संजय राउत (Sanjay Raut) ने इस बयान पर गहरी नाराजगी जताई है और कहा है कि ऐसे झूठे बयान देने पर सरकार के खिलाफ केस दर्ज होना चाहिए. संजय राउत के इस बयान पर महाराष्ट्र बीजपी ने भी ट्वीट कर प्रहार किया है.
बीजेपी मुंबई के वैरिफाइड ट्वीटर हैंडल से ट्वीट किया गया है कि संजय राउत कितने 'पाखंडी' और 'बेशर्म' हैं. मई 2021 में ठाकरे सरकार ने बॉम्बे हाईकोर्ट में रिपोर्ट दाखिल की थी, जिसमें दावा किया गया था कि किसी भी मरीज की मौत ऑक्सीजन की कमी से नहीं हुई. केंद्र ने अपनी रिपोर्ट राज्य सरकार द्वारा भेजी गई जानकारी के आधार पर ही बनाई है. शिवसेना के एमपी संजय राउत केंद्र पर झूठ बोलने का आरोप लगा रहे हैं, ये तो पाखंड की चरमसीमा है.
-
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...!
See how Hippocratic & shamelss @ShivSena leader @rautsanjay61 is. In May 2021 Thakrey government had submitted a report to Bombay highcourt and claimed, no patient died due to shortage of oxygen. Centre prepared it's report on basis of information forwarded by state government. pic.twitter.com/6a76IlVhA7
— BJP Mumbai (@BJP4Mumbai) July 21, 2021
Now Reacting on this report Sanjay Raut express his fake anguish and said, he was speechless and case should be filed against Centre government for this claim. His statements once again exposed shameless politics of MVA government, precisely Shivsena.
— BJP Mumbai (@BJP4Mumbai) July 21, 2021
अब इस रिपोर्ट पर संजय राउत नकली पीड़ा व्यक्त कर रहे हैं. राउत ने कहा था कि केंद्र सरकार पर दावे के लिए केस दर्ज किया जाना चाहिए. इस बयान ने MVA सरकार और शिवसेना की बेशर्म राजनीति को एक बार फिर उजागर कर दिया है.
गौरतलब है कि समाचार एजेंसी ANI से बातचीत में राउत ने कहा, "मैं अवाक हूं. ऑक्सीजन की कमी से अपनों को खोने वाले इस बयान को सुनकर उनके परिवारों पर क्या बीत रही होगी? सरकार के खिलाफ मुकदमा दर्ज होना चाहिए. सरकार झूठ बोल रही है."
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं