विज्ञापन
This Article is From Mar 06, 2018

भाजपा सांसद कटिल ने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को कहा 'आतंकवादी'

दक्षिण कन्नड से सांसद कटील ने सिद्धारमैया को ‘सुल्तान सिद्धारमैया’ भी कहा. इतना ही नहीं कटिल ने देश में मौजूद आतंकवाद के लिए कांग्रेस और इंदिरा गांधी को जिम्मेदार ठहराया.

भाजपा सांसद कटिल ने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को कहा 'आतंकवादी'
सिद्धारमैया की फाइल फोटो
नई दिल्ली: कर्नाटक से भाजपा सांसद नलिन कुमार कटील ने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को लेकर विवादित बयान दिया है. नलिन कुमार कटिल ने सिद्धारमैया को आतंकवादी को बताया है. कटिल ने मुख्यमंत्री पर आरोप लगाया कि वह चुप रहकर राज्य में हिंदू कार्यकर्ताओं की कथित हत्या का समर्थन कर रहे हैं. दक्षिण कन्नड से सांसद कटील ने सिद्धारमैया को ‘सुल्तान सिद्धारमैया’ भी कहा. इतना ही नहीं कटिल ने देश में मौजूद आतंकवाद के लिए कांग्रेस और इंदिरा गांधी को जिम्मेदार ठहराया. कटील ने कहा कि इस देश में आतंकवाद के लिए प्रेरणा का स्रोत कांग्रेस है. 

यह भी पढ़ें: कर्नाटक में अल्पसंख्यक समुदाय के निर्दोष लोगों से जुड़े मामलों पर राजनीति

इंदिरा गांधी ने भिंडरांवाले (जरनैल सिंह भिंडरांवाले) के जरिये आतंकवादी बनाए. कटिल ने यह बाते बंटवाल में पार्टी की एक रैली में कहा कि इसलिए कांग्रेस ने आतंकवाद का समर्थन किया, इंदिरा गांधी ने आतंकवादी बनाये लेकिन इस राज्य के मुख्यमंत्री इन सब से आगे चले गए हैं और वह स्वयं एक आतंकवादी बन गए हैं.

VIDEO: युवाओं को कौन देगा नौकरी.


उन्होंने सिद्धारमैया पर कर्नाटक में हिंदू कार्यकर्ताओं की कथित हत्या पर चुप रहने का अरोप लगाते हुए कहा कि जो आतंक के कृत्य का समर्थन करता है वह भी एक आतंकवादी है.(इनपुट भाषा से) 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
BJP MP Calls Siddaramaiah A Terrorist
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com